नई दिल्ली। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं तो अभी भी आपके पास 8 फीसदी से ज्यादा का ब्याज पाने का मौका है। पिछले 1 साल से सबसे ज्यादा मार ब्याज दरों पर ही पड़ी है। यह काफी ज्यादा नीचे आ चुकी हैं। ऐसे में ब्याज पर जीवन गुजारने वाले ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक सबसे ज्यादा परेशान हैं। जैसे जैसे इनकी एफडी पूरी हो रही हैं, इनके सामने अच्छा ब्याज पाने का मौका कठिन होता जा रहा है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अभी भी कुछ जगहों पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। अगर वरिष्ठ नागरिक चाहें तो इन विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।

सरकारी बैंकों में 6 फीसदी के नीचे आई ब्याज दर
जहां तक सरकारी बैंकों की बात है तो यहां पर ब्याज दरों में काफी गिरावट आ चुकी है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी बैंकों की 3 साल की ब्याज दरें 6 फीसदी के नीचे आ चुकी हैं। एसबीआई 3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 5.8 फीसदी ब्याज दे रहा है।
यहां मिल रहा 3 साल की एफडी पर ज्यादा ब्याज
-श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस जहां आम लोगों को 7.76 फीसदी ब्याज दे रहा है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.26 फीसदी दिया जा रहा है।
-केटीडीएफसी जहां आम लोगों को 8.00 फीसदी ब्याज दे रहा है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.25 फीसदी दिया जा रहा है।
-यस बैंक स्पेशल एफडी जहां आम लोगों को 7.00 फीसदी ब्याज दे रहा है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी दिया जा रहा है।
-फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक जहां आम लोगों को 6.90 फीसदी ब्याज दे रहा है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 फीसदी दिया जा रहा है।
-सुंदरम फाइनेंस जहां आम लोगों को 6.25 फीसदी ब्याज दे रहा है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 फीसदी दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
