Senior Citizens Health Insurance: बढ़ती उम्र के साथ लोगों में हेल्थ से जुड़ी कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। ऐसे में सीनियर सिटीजन के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की अहमियत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। बुजुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम अक्सर अधिक होता है, लेकिन कुछ सिंपल टिप्स अपनाकर इसे कम किया जा सकता है।

1. बीमा लेने का समय ध्यान रखें
जितनी जल्दी आप हेल्थ इंश्योरेंस लेंगे, उतना ही कम प्रीमियम देना होगा। जैसे 50 साल की उम्र में बीमा लेने पर प्रीमियम 60 साल की तुलना में कम होगा। इसके अलावा, अगर आप तीन साल की पॉलिसी लेते हैं, तो आपको 15% तक की छूट भी मिल सकती है।
2. अलग-अलग पॉलिसी चेक करें
बीमा खरीदने से पहले अलग-अलग कंपनियों के प्लान की तुलना करें। आजकल ऑनलाइन कंप्येर करना भी आसान हो गया है। कई बीमा कंपनियां बुजुर्गों के लिए खास हेल्थ इंश्योरेंस पेश कर रही हैं। अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही पॉलिसी चुनें।
3. डिडक्टिबल और को-पे ऑप्शन
डिडक्टिबल का मतलब है कि बीमा कंपनी क्लेम का भुगतान करने से पहले आपको कुछ राशि खुद चुकानी होगी। मान लीजिए आपका डिडक्टिबल ₹5 लाख है और क्लेम ₹8 लाख का है, तो पहले ₹5 लाख आपको देने होंगे, फिर बाकी ₹3 लाख बीमा कंपनी देगी।
को-पे में खर्च का एक हिस्सा आपको खुद देना होता है। मान लीजिए, आपकी पॉलिसी में 20% को-पे है और अस्पताल का बिल ₹2 लाख है, तो आपको ₹40,000 देने होंगे और बाकी बीमा कंपनी चुकाएगी। इन दोनों ऑप्शन से प्रीमियम कम हो सकता है।
4. सुपर टॉप-अप प्लान लें
यदि आप कम प्रीमियम में अधिक कवरेज चाहते हैं, तो सुपर टॉप-अप प्लान लेना एक अच्छा विकल्प है। यह तब काम आता है, जब आपका इलाज खर्च आपकी मौजूदा बीमा सीमा से अधिक हो जाता है। उदाहरण के लिए, आपकी मौजूदा बीमा सीमा ₹3 लाख है और मेडिकल बिल ₹7 लाख आता है, तो पहले ₹3 लाख का खर्च बीमा कंपनी उठाएगी और बाकी ₹4 लाख सुपर टॉप-अप पॉलिसी से कवर हो जाएंगे।
5. नो-क्लेम बोनस
यदि आप एक वर्ष में कोई क्लेम नहीं करते हैं, तो बीमा कंपनियां नो-क्लेम बोनस (NCB) देती हैं। यह बोनस आपके बीमा कवरेज को बढ़ा सकता है या प्रीमियम में छूट दे सकता है।
इसके अलावा आप सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं, जैसे आयुष्मान भारत योजना या अन्य किसी योजना की मदद से भी आपको हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम कम ही देना होगा।
6. टैक्स छूट
हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर आयकर अधिनियम की धारा 80D के तहत टैक्स छूट मिलती है। यदि आप वरिष्ठ नागरिक हैं, तो ₹50,000 तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप अपने माता-पिता के लिए प्रीमियम का भुगतान करते हैं, तो अतिरिक्त ₹50,000 की छूट मिल सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications