अगर आप भी सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में आते है और रेगुलर इनकम की चाहत रखते है तो आपके लिए बढ़िया खबर है। बाजार में सीनियर सिटीजनों के लिए ऐसे कई विकल्प मौजूद है।
नई दिल्ली: अगर आप भी सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में आते है और रेगुलर इनकम की चाहत रखते है तो आपके लिए बढ़िया खबर है। बाजार में सीनियर सिटीजनों के लिए ऐसे कई विकल्प मौजूद है। जिनमें निवेश करके आप रेगुलर इनकम के साथ ही टैक्स संबंध छूट का भी फायदा ले सकते हैं। दरअसल, बैंकों में जमा किए जाने वाली रकम पर बेहतर रिटर्न की उम्मीद बहुत ही कम बची है। लेकिन फिर भी अभी सिनियर सिटिजन को हालांकि अब भी प्राथमिकता दी जा रही है, लेकिन अंत में कुछ खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में बेहतर रेगुलर इनकम के लिए नए विकल्पों के बारे में विचार करना जरूरी हो जाता है।

बुढ़ापा का सहारा, यहां करें निवेश
सीनियर सिटीजन के लिए सरकार और बैंकिंग सिस्टम खास सुविधा देती है। ताकि उनकी जमा राशि पर सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा ब्याज दिया जाता है। सीनियर सिटीजन के लिए कई आकर्षक प्लान चलाए जाते हैं। इनमे से सबसे सही तरीका फिक्स्ड डिपॉजिट को मानते हैं जो सुरक्षित होने के साथ कमाई का बेहतर रिटर्न देता है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई अलग तरह के निवेश के साधन हैं जो कारगर साबित हो सकते हैं। इन साधनों में पैसा निवेश कर बुढ़ापे को आराम से चलाया जा सकता है। हम आपसे ऐसे ही 4 साधनों के बारे में जिक्र करेंगे जिसकी मदद से सीनियर सिटीजन एक निश्चित आय की गारंटी पा सकते हैं।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस)
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) में सीनियर सिटीजन्स को सालाना 7.4% इंटरेस्ट मिलता है। इस सेविंग स्कीम की अवधि 5 साल है, जिसे और 3 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। एससीएसएस में सीनियर सिटीजन मैक्सिमम 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम उन सीनियर सिटीजन्स के लिए है जो अपने इंवेस्टमेंट पर हाईयर रिटर्न चाहते हैं। इस स्कीम में इंटरेस्ट का भुगतान हर तिमाही यानी क्वार्टरली बेसिस पर किया जाता है। इसके अलावा इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश पर 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं। यह सरकार द्वारा चलाई जाने वाली छोटी बचत योजना है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (पीओएमआईएस)
रिटायर्ड लोगों के लिए यह एक अच्छी स्कीम बतायी जा रही है। यह स्कीम उनके लिए है जो रिटायर हो गए हैं उन्हें हर महीने एक फिक्स इनकम की जरूरत है। डाकघर की तरफ से चलाई जाने वाली यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए काफी बेहतर मानी जाती है। इस योजना के अंतर्गत जमाकर्ता को 6.6 परसेंट का ब्याज मिलता है, पूंजी की सुरक्षा की गारंटी है और अन्य निवेश की योजनाओं की तुलना में ज्यादा रिटर्न मिलता है। स्कीम के लिए किसी बड़ी राशि की जरूरत नहीं पड़ती। आप चाहें तो महज 1500 रुपये में भी इसे शुरू कर सकते हैं। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है और अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। हालांकि यह राशि जॉइंट अकाउंट के लिए है और सिंगल के लिए यह रकम 4.5 लाख रुपये है।
प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (पीएमवीवीवाई)
प्रधानमंत्री व्यय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (एलआईसी) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जाने वाली रिटायरमेंट कम पेंशन योजना है। सिनीयर सिटीजन इस योजना का लाभ 31 मार्च, 2023 तक उठा सकते हैं। इस स्कीम में सिनीयर सिटीजन्स को 7.40% सालाना ब्याज दर से पेंशन मिलता है, जिसका भुगतान हर महीने होता है। इसकी अवधि 10 साल है। वय वंदन योजना सीनियर सिटीजन को रिटायरमेंट के बाद उनके भविष्य को सुरक्षित करती है।
बैंक फिक्स डिपॉजिट
देश के लगभग सभी बड़े बैंक सीनियर सिटीजन के लिए सीनियर सिटीजंस स्पेशल एफडी स्कीम चला रहे हैं। इस योजना के तहत बुजुर्गों को फिक्स्ड डिपोजिट पर आम ग्रहकों से 1% तक अधिक इंटरेस्ट मिलता है। रिटर्न के लिहाज से फिक्स्ड डिपॉजिट को हर कोई बेहतर साधन मानता है। जमा राशि की सुरक्षा और बेहदर रिटर्न के नजरिये से फिक्स्ड डिपॉजिट सीनियर सिटीजन के लिए सबसे अच्छा आय का स्रोत साबित हो सकता है। बैंक फिक्स्ड डिपोजिट सीनियर सिटीजन्स के लिए हमेशा से निवेश के सबसे अच्छे विकल्पों में से एक रहा है। बैंक एफडी में सीनियर सिटीजन्स को हर महीने, हर तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर इंटरेस्ट लेने का विकल्प मिलता है।
एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे कई बैंक 30 जून 2021 तक सीनियर सिटीजन्स के लिए स्पेशल एफडी स्कीम चला रहे हैं। कई छोटे बैंक सीनियर सिटीजन्स को बैंक एफडी पर 7% तक इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, बड़े बैंक 6.2% से 6.5% इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। सीनियर सिटीजन्स चाहें तो 5 से 10 साल तक की एफडी करा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications