नयी दिल्ली। आपके लिए यह बेहद जरूरी है कि अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग जल्दी से जल्दी शुरू करें। क्योंकि रिटायरमेंट के बाद अपने बच्चों या परिवार पर आर्थिक रूप से निर्भर होना आज के जमाने की बात नहीं रही। रिटायर होने के बाद आप अधिक पैसा कमा सकें ऐसा जरूरी नहीं है। मगर ऐसे कुछ तरीके हैं जिनके माध्यम से आप जॉब के दिनों में पैसा कमाते हुए थोड़ा-थोड़ा योगदान करके रिटायरमेंट के बाद के लिए बड़ी पूंजी जमा कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बचत खाते में पैसा रखने के बजाय उसे बेहतर रिटर्न देने वाले ऑप्शन में लगाएं। कई निवेश ऑप्शन हैं जिनमें पैसा लगाने से पूंजी बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे भी कई निवेश ऑप्शन हैं जिनमें जोखिम बिल्कुल नहीं है और वे वरिष्ठ नागरिकों के लिए पूंजी बढ़ाने के लिए शानदार विकल्प हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 6 विकल्पों के बारे में।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस)
एससीएसएस एक सरकारी छोटी बचत योजना है, जिसमें कोई भी 1,000 रुपये के गुणक में अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश कर सकता है। इस योजना में हर तिमाही में ब्याज मिलता है। एससीएसएस खाता पांच साल में मैच्योर होता है, मगर इसे तीन साल के लिए बढ़ाया सकता है। एससीएसएस में अप्रैल-जून की तिमाही के लिए 7.45 फीसदी की ब्याज दर है, जो किसी अन्य निश्चित रिटर्न वाली योजना की तुलना में बहुत अधिक है।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई)
पीएमवीवीवाई योजना को देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। पॉलिसी की अवधि 10 साल की है और पहले वित्त वर्ष के दौरान यानी 31 मार्च 2021 तक बेची जाने वाली पॉलीसियों के लिए योजना पर 7.40 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों योजना में निवेश की गई राशि के आधार पर प्रति माह न्यूनतम 1,000 रु की पेंशन मिलेगी। अधिकतम पेंशन राशि प्रति माह 9,250 रुपये तक है। अगर पति-पत्नी दोनों 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं तो 30 लाख रुपये के निवेश पर उन्हें अधिकतम मासिक पेंशन 18,500 रुपये तक मिल सकती है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (पीओएमआईएस)
पीओएमआईएस स्थिर इनकम हासिल करने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छा विकल्प है। यह एक सरकारी लघु बचत योजना है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने निश्चित राशि बचाने में मदद मिलती है। इस समय यह योजना पर 6.60 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। जरूरी न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये है, जबकि सिंगल अकाउंट के लिए अधिकतम 4.5 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट के लिए 9 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है।
वरिष्ठ नागरिक एफडी
बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर अधिक ब्याज दर देते हैं। आम तौर पर बैंक एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.5 प्रतिशत अधिक ब्याज दर मिलती है। कुछ बैंकों, जैसे कि एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एफडी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें नियमित एफडी की तुलना में 0.5 प्रतिशत अधिक ब्याज कमा मिलता है। इनकी अवधि 1 से 10 वर्ष तक है। वरिष्ठ नागरिक अपने खर्चों को पूरा करने के लिए नियमित ब्याज भुगतान हासिल करने का ऑप्शन चुन सकते हैं। आपको यहां 1.5 लाख रुपये तक की ब्याज आय पर टैक्स बेनेफिट भी मिलता है।
टैक्स-फ्री बॉन्ड
पीएफसी, एनएचएआई, आरईसी, आईआरएफसी, हुडको, एनटीपीसी जैसी सरकारी कंपनियां टैक्स-फ्री बॉन्ड जारी करती हैं, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक और निवेश ऑप्शन हैं। इन बॉन्ड्स पर सबसे ज्यादा सेफ्टी रेटिंग होती हैं। इन बॉन्ड्स पर टैक्स-फ्री ब्याज मिलता है। निश्चित वार्षिक आय हासिल करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये बॉन्ड बेस्ट निवेश ऑप्शन है। मगर कम से कम 10 साल के लिए पैसा लगाने वाले निवेशकों को ही इसमें निवेश करना चाहिए।
एन्युटी या वार्षिकी
वरिष्ठ नागरिक जीवन बीमा कंपनियों की तत्काल वार्षिकी योजनाओं में निवेश करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। इन योजनाओं में एकमुश्त राशि के बदले में पेंशन भुगतान की गारंटी मिलती है। तत्काल वार्षिकी योजनाओं में अलग-अलग पेंशन विकल्प होते हैं, जिनमें जीवन भर पेंशन, मृत्यु के बाद पति या पत्नी को और कुछ मामलों में वारिस को। यह विकल्प भी उन लोगों के लिए अच्छा है जो गारंटीड इनकम की तलाश में हैं। तत्काल वार्षिकी योजनाओं के प्रीमियम आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स-फ्री हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications