नई दिल्ली, अगस्त 15। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक सहित कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को स्पेशल सावधि जमा (एफडी) योजनाओं की पेशकश कर रहे हैं। इन योजनाओं में एफडी पर वरिष्ठ नागरिक निवेशकों को ऊंची ब्याज दर ऑफर की जाएगी। इन योजनाओं को कोरोना काल मे वरिष्ठ नागरिकों को अच्छा रिटर्न देने के लिए शुरू किया गया था। फिलहाल इन बैंकों में ये योजनाएं 30 सितंबर तक चालू हैं। यहां हम आपको बड़े बैंको में स्पेशल एफडी पर मिल रही ब्याज दरों की जानकारी देंगे।
अच्छा है ऑप्शन
बैंक एफडी और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) लंबी अवधि को ध्यान में रखते हुए निवेश के लिए बढ़िया अवसर हैं। इस समय वरिष्ठ नागरिकों को एसबीआई की विशेष एफडी योजना में रेगुलर निवेशकों मौजूदा दर से 80 आधार अंक (बीपीएस यानी 0.80 फीसदी) ज्यादा ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। एसबीआई सामान्य नागरिकों को पांच साल की एफडी पर 5.4 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर करता है। जबकि स्पेशल एफडी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए वर्तमान ब्याज दर 6.20 फीसदी है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक अपनी स्पेशल स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज देगा। ये ब्याज दर 0.50% के मौजूदा प्रीमियम के ऊपर दी जाएगी। यानी एचडीएफसी बैंक इन विशेष जमाओं पर 75 बीपीएस अधिक ब्याज देगा। इसका मतलब है कि एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 फीसदी का अच्छा रिटर्न मिलेगा। हालांकि वरिष्ठ नागिरकों को एफडी 5 वर्ष एक दिन से 10 वर्ष की अवधि के लिए करानी होगी। बैंक की वेबसाइट के अनुसार यह ऑफर 30 सितंबर तक चालू रहेगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ऐसी जमाओं पर वरिष्ठ नागरिकों को पूरे 100 बीपीएस या 1 फीसदी अधिक ब्याज की पेशकश कर रहा है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक इस योजना में निवेश करता है, तो विशेष एफडी योजना के तहत उपलब्ध ब्याज दर 6.25 प्रतिशत होगी। ध्यान रहे कि आपको 5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक की अवधि के लिए निवेश करना होगा।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एफडी योजना के तहत आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर्स एफडी योजना शुरू की। इस एफडी योजना में बैंक सामान्य एफडी जमाकर्ताओं की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 80 बीपीएस या 0.80 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक 5 साल और उससे अधिक की अवधि के लिए एफडी पर 5.50 प्रतिशत की पेशकश कर रहा है। इसलिए एक वरिष्ठ नागरिक को आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर्स एफडी योजना के तहत 6.30 प्रतिशत एफडी रिटर्न मिलेगा।
कौन दे रहा सर्वाधिक ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एफडी योजना के तहत आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर्स एफडी योजना वरिष्ठ नागरिकों को 6.30 प्रतिशत पर उच्चतम ब्याज दर की पेशकश कर रही है। यानी आपको आईसीआईसीआई बैंक में सर्वाधिक ब्याज मिलेगा। इस एफडी योजना की अवधि 30 जून तक थी, जिसे अब 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications