SBI, ICICI, Axis से HDFC तक, जानें कौन सा बैंक सीनियर सिटीजन्स FD पर दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज
Senior Citizen FD Rates: जब सीनियर सिटीजन्स के लिए सुरक्षित इन्वेस्टमेंट की बात आती है, तो FD सबसे भरोसेमंद ऑप्शन में से एक है। FD कैपिटल को सुरक्षित रखती है और रेगुलर इंटरेस्ट देती है। यही वजह है कि कई सीनियर सिटीजन्स रिस्की इन्वेस्टमेंट के बजाय FD को पसंद करते हैं।

इसके अलावा, बैंक रेगुलर कस्टमर्स के मुकाबले सीनियर सिटीजन्स को ज्यादा ब्याज देती हैं, जिससे उन्हें बेहतर रिटर्न मिलता है। देश के बड़े बैंक 3 करोड़ रुपये तक के डिपॉजिट पर 7% से 7.5% तक का इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं। हमेशा अपने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न पाने के लिए, ऐसे बैंक चुनें जो अच्छे ब्याज दे रही है।
देश के टॉप बैंकों की FD पर इंटरेस्ट रेट
- इंडसइंड बैंक- प्राइवेट बैंकों में, इंडसइंड बैंक 6 से 12 महीने की FD पर 7.5% का सबसे ज्यादा ब्याज दे रही है।
- एक्सिस बैंक- 5 से 10 साल की मैच्योरिटी पीरियड वाली FD पर 7.35% का ब्याज दे रही है।
- HDFC बैंक- 18 से 21 महीने के डिपॉजिट पर 7.10 परसेंट इंटरेस्ट मिल रहा है।
- ICICI बैंक- 2 साल 1 दिन से 10 साल तक के डिपॉजिट पर 7.10% ब्याज दे रही है।
- कोटक महिंद्रा बैंक- 391 दिन से लेकर 23 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली FD पर 7.10% इंटरेस्ट मिल रहा है।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)- 5 से 10 साल के टेन्योर वाली डिपॉजिट पर 7.05% इंटरेस्ट दिया जा रहा है।
- पंजाब नेशनल बैंक- सीनियर सिटीजन्स को 390 दिनों की अवधि वाली FD पर 7.10% ब्याज दर दे रहा है।
- बैंक ऑफ बड़ौदा- सीनियर सिटीजन्स को 444 दिनों की अवधि वाली FD पर 7.10% ब्याज दर दे रहा है।
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- सीनियर सिटीजन्स को 456 दिनों की अवधि वाली FD पर 7.10% ब्याज दर दे रहा है।
- केनरा बैंक- सीनियर सिटीजन्स को 444 दिनों की अवधि वाली FD पर 7% ब्याज दर दे रहा है।
इस तरह सीनियर सिटीजन्स अपनी जरूरत और इन्वेस्टमेंट पीरियड के हिसाब से किसी भी बैंक में सेफ और ज्यादा से ज्यादा फायदे के लिए FD अपने लिए चुन सकते है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications