नई दिल्ली, फरवरी 5। शेयर बाजार में एक से एक अच्छे शेयर हैं, बस जरूरत हैं इनको सही समय पर पहचान कर निवेश करने की। जिन लोगों ने ऐसा किया है, उनको इस समय बंपर फायदा हो रहा होगा। अगर आप भी ऐसे ही अच्छे शेयर के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां पर एक साल में नहीं, बल्कि 3 माह में ही मालामाल कराने वाले शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इस अच्छे शेयर के बारे में।
सबसे पहले जानिए इस अच्छे शेयर के बारे में
आज से कुछ समय पहले यह शेयर एक पेनी स्टॉक समझा जाता था। इसके 2 रुपये या 4 रुपये के रेट पर कोई निवेश करने को तैयार नहीं था। लेकिन यही स्टॉक आज मल्टीबैगर साबित हुआ है। इसने निवेशकों का पैसा कुछ ही समय में कई गुना कर दिया है। इस शेयर का नाम है एसईएल मैन्युफैक्चरिंग। इस शेयर ने निवेश करने वालों को 1 माह में, 3 माह में और बीते 1 साल में लगातार काफी अच्छा रिटर्न मिला है।
आइये जानते हैं एसईएल मैन्युफैक्चरिंग में निवेश कैसे बढ़ा
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग में निवेश करने वालों को कुछ ही समय में भारी भरकम रिटर्न मिला है। इस मल्टीबैगर स्टॉक्स ने केवल 3 माह में ही 2000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है।
जानिए कैसे बढ़ा एसईएल मैन्युफैक्चरिंग शेयर का रेट
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग शेयर का रेट आज से 3 माह पहले यानी 3 नवंबर 2021 को एनएसई पर 5.90 रुपये का था। वहीं यह शेयर 3 फरवरी 2022 को 6.45 रुये यानी 5.00 फीसदी की बढ़त के साथ 135.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। यानी इस शेयर ने इन 3 महीने में ही 2000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है।
अब जानिए एसईएल मैन्युफैक्चरिंग ने 1 साल में कितना मुनाफा कराया
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर ने बीते एक साल के दौरान भी काफी अच्छा मुनाफा कराया है। अगर देखा जाए तो इस शेयर ने एक साल में करीब 7000 फीसदी का रिटर्न दिया है। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग शेयर का रेट बीते साल 4 फरवरी 2021 को एनएसई पर 2.05 रुपये पर थी। वहीं इस वक्त यह शेयर एनएसई पर 135 रुपये से ज्यादा पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा अगर इस शेयर का 1 माह पहले यानी 3 जनवरी 2022 से देखा जाए तो यह शेयर करीब 44 रुपये से बढ़कर 135 रुपये के स्तर पर आ गया है। यानी इस दौरान भी इस शेयर ने करीब 200 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए कितनी तेजी से बढ़ा एसईएल मैन्युफैक्चरिंग शेयर में निवेश
अगर किसी ने आज से 3 माह पहले एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उस निवेश की वैल्यू करीब 22 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर एक माह पहले अगर किसी ने इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 3 लाख रुपये होगी। वहीं, अगर किसी ने आज से 1 साल पहले एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 65 लाख रुपये होगी।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications