Second Hand Car Buying Tips: राहुल एक पुरानी कार डीलर से पुरानी कार खरीद रहा है और उसे यह पता चलता है कि कार पर चालान लंबित हैं। वाहन मालिक जब यह कार राहुल को देते है तो मौखिक रूप से बताता है कि चालान का भुगतान हो जाएगा। लेकिन, कोई लिखित आश्वासन नहीं देता है। राहुल के मन में कई सारे प्रश्न आते हैं जैसे अगर चालान का भुगतान नहीं किया गया तो क्या कार ट्रांसफर नहीं होगी। अगर वाहन मालिक इसका भुगतान नहीं करता हैं, तो क्या कार ट्रांसफर करने की प्रक्रिया अटक जाएगी? अगर वाहन चालक चालान का भुगतान नहीं करता है तो क्या उसे चलान भरना होगा? अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो जाए तो आपको क्या करना चाहिए आइए जानते हैं।

वाहन मालिक को भरने के लिए कहें सभी चलान
किसी भी सेकेंड हैंड कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो डील को आगे बढ़ने से पहले सभी कागजों को अच्छे चेक कर लें। यह सुनिश्चित करने के लिए आप सरकारी एजेंसियों का भी सहारा ले सकते हैं। वाहन मालिक को ही सभी जुर्माने चुकाने के लिए कहें, जिसमें अदालती कार्यवाही वाले जुर्माने भी शामिल हैं। इन चीज़ों से निपटने में अपना समय, पैसा और व्यर्थ तनाव बर्बाद करना बिल्कुल भी सही नहीं है। पुलिस और न्यायिक प्रणाली की भी आप इसमें मदद ले सकते हैं।
अगर लंबे समय से नहीं भरा गया है चलान
लंबे समय से चल रहे चालान के साथ नाम ट्रांसफर नहीं हो सकता। इसलिए भले ही आप पुरानी कार डीलर को भुगतान कर दें और कार ले लें, लेकिन RC आपके नाम पर नहीं होगी। इसके अलावा, अदालत में चालान भी समस्या पैदा करते हैं। इस बात का कोई भरोसा नहीं है कि चालान कब तक निपटेंगे, खासकर अब जब पिछले मालिक ने कार बेचने का फैसला कर लिया हो। कार चाहे कितनी भी अच्छी क्यों न हो, चालान आपके कार ट्रांसफर के अनुभव को निश्चित रूप से खराब कर देगा।
आरटीओ के नियमों के अनुसार, जब तक सभी लंबित बकाया राशि का भुगतान नहीं कर दिया जाता है, तब तक कार नाम ट्रांसफर की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर मामला कोर्ट में है और समय रहते इसका निपटारा नहीं हुआ तो कार मालिक के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में, जुर्माना और दंड अब मजिस्ट्रेट पर भी निर्भर करता है। इसके अलावा अगर किसी भी तीसरे पक्ष से मौखिक प्रतिबद्धता (जुर्माना भुगतान करने की) स्वीकार न करें।
इन बातों का भी ध्यान रखें
कार के सभी डॉक्यूमेंट्स चेक करने के बाद अगर सब कुछ सही लगता है तो आरसी और इंश्योरेंस के कागज में मौजूद चेसिस और इंजन नंबर को गाड़ी के चेसिस से चेक करें। इसके अलावा एयर फिल्टर्स, फ्यूल फिल्टर्स और ट्रांसमिशन और ऑयल फिल्टर्स आदि को चेक कर लें।
More From GoodReturns

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

15 अगस्त को बैंक बंद: UPI, IMPS और EMI का क्या होगा? जानें जरूरी बैंकिंग अपडेट

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Jio का नया 'Price Lock' फीचर: ₹300 खर्च करना समझदारी या नुकसान? जानें पूरी सच्चाई

सावधान! व्हाट्सएप पर आ रहा है नया 'सपोर्ट APK' स्कैम, एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

72 घंटे का लंबा वीकेंड: पैसे को कहां रखें? ओवरनाइट फंड, FD या UPI, जानें क्या है बेहतर

50 साल के सरकारी बॉन्ड की नीलामी: FD या G-Sec, निवेश के लिए क्या है सही विकल्प?

LPG e-KYC की आज आखिरी तारीख: सब्सिडी बचाने के लिए तुरंत करें ये काम



Click it and Unblock the Notifications