Social media platform becomes den of share scam: शेयर बाजार में तगड़ी कमाई का सपना दिखा कर निवेशकों को लूटने वाले गैंग आजकल सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं। यह आमतौर पर काफी सस्ते शेयरों को बेकार के तर्क के साथ बताते हैं कि यह आपको करोड़पति बना देगा। शेयर सस्ता होने के चलते निवेशक इनकी बातों में आ जाते हैं, और बाद में लुटते हैं।
शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी इस लगाम लागने के लिए काफी मेहनत कर रही है, लेकिन इस पर रोक नहीं लग पा रही है। सेबी इसके लिए नए नियम कानून भी लाने जा रही है। इसी के तहत सेबी ने एक साल में 17 शहरों के 47 ठिकानों पर छापा मारकर इस खेल का भंडाफोड़ करने का प्रयास किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में की गई है।

सेबी ने अपनी कार्रवाई के दौरान दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता के अलावा यूपी के नोएडा, कानपुर, लखनऊ और गाजियाबाद में ऐसे रैकेट पकड़े हैं। जांच में पता चला कि इन शहरों में चल रहे संस्थान लाभ अर्जित करने के लिए धोखाधड़ी की गतिविधियों में शामिल थे।
यह लोग सोशल मीडिया पर गलते तत्थ के साथ वीडियो और कंटेंट डालते हैं। इसमें कंपनियों के बारे में ज्यादातर गलत और भ्रामक जानकारी दी जाती है। इस जानकारी से निवेशक भ्रमित होते हैं, और अक्सर निवेश कर गलते फैसला ले लेते हैं। इसके चलते उनको बाद में भारी नुकसान का सामना करना होता है।
सेबी ने अपनी जांच में पाया है कि इन फर्जी जानकारों के चैनलों व वीडियो के लाखों सब्सक्राइबर तक बन गए हैं। यह निवेशक जल्द पैसा बनाने के चक्कर में इन लोगों की बातों में आकर निवेश का फैसला कर लेतें हैं, और बाद में बुरी तरह से लुटते हैं।
सेबी ने ऐसे फर्जीवाड़े में अब तक 1500 फर्जी सोशल मीडिया कंपनियों को प्रतिबंधित किया है और 338 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई है। 24 मामलों में कोर्ट ने कंपनियों को दोषी ठहराया है। 82 मामलों में पंजीकरण निरस्त किया है, साथ ही 30 का निलंबन और 12 को चेतावनी दी गई है।
More From GoodReturns

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications