नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि इस वक्त गोल्ड की कीमत बहुत ज्यादा है और आप खरीदने में असमर्थ हैं, तो इसे किस्तों में भी खरीद सकते हैं। इस दिवाली पर ऐसा करना काफी आसान है। गोल्ड के रेट पिछले कुछ माह में काफी ज्यादा बढ़े हैं। हालांकि इस वक्त गोल्ड का रेट अपने उच्चतम रेट से करीब 5000 रुपये नीचे आ चुका है। हालांकि इस गिरावट के बाद भी गोल्ड का रेट अभी भी 50,000 रुपये प्रति दस ग्राम के ऊपर बना हुआ है। आइये जानते हैं कि अगर इस मौके का फायदा उठाते हुए आप किस्तों में सोना खरीदना चाहते हैं, तो इसे कैसे खरीद सकते हैं।
ज्वैलर्स चलाते हैं ऐसी स्कीम
किस्तो में भुगतान कर गोल्ड लेने की स्कीम ज्वैलर्स चलाते हैं। इस काम को देश की जानीमानी ज्वैलर्स कंपनियां करती हैं। इस स्कीम के तहत गोल्ड खरीदने के लिए ग्राहक को हर महीने अपनी तय रकम ज्वैलर्स कंपनियों को देनी होती है। आमतौर पर ऐसी स्कीमें ज्वैलर्स कंपनियां 12 महीने के लिए चलाती हैं। हालांकि ग्राहक को पैसा 11 महीने ही देना होता है। इस प्रकार एक किस्त कम देकर भी ग्राहक को 12 किस्त के बराबर के पैसे के बराबर का गोल्ड मिल जाता है। अगर आसानी से समझा जाए तो इस स्कीम में ग्राहकों को 11 महीने तक पैसा जमा करना होता है, 12वीं किस्त ज्वैलर्स कंपनियां खुद जमा करती हैं।
जानिए इन गोल्ड स्कीम की खासियत
किस्तों में गोल्ड खरीदने की इन स्कीमों की सबसे बड़ी खासियत इसमें पैसा 11 महीने तक ही पैसा जमा करना होता है। 12वीं किस्त ज्वैलर्स कंपनियां खुद जमा करती हैं। आमतौर पर गोल्ड को किस्त में बेचनी वाली ज्यादातर ज्वैलर्स कंपनियां इसी प्रकार की स्कीम चलाती हैं। हां किसी में मामूली सा अंतर हो सकता है। गोल्ड की कीमतें बढ़ने से ज्वैलरी की डिमांड घटी हैं, ऐसे में ज्वैलर्स कंपनियां ग्राहकों को लुभान के लिए इस तरह की स्कीम चला रही हैं।
गोल्ड स्कीमों में निवेश से पहले यह देखें
अगर आप भी ज्वैलर्स कंपनियों की ऐसी स्कीम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले एक बार उस ज्वैलर्स की जांच पड़ताल कर लें। इसमें यह जरूर देखें कि वह कब से है और उसकी विश्वनियता क्या है। ऐसा इसलिए कि ऐसी स्कीमें बड़ी कंपनियों के अलावा कई छोटी और स्थानीय ज्वैलर्स भी चलाते हैं। इसलिए निवेश से पहले ज्वैलर्स औरउसकी स्कीम की जाचं पड़ताल जरूर कर लें। आमतौर पर बड़े और जाने-माने ब्रांडेड ज्वैलर्स कंपनियों की ऐसी स्कीमों पर आप भरोसा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
