नई दिल्ली। आप चाहे किसी भी बैंक के ग्राहक हों, लेकिन स्टेट बैंक का एटीएम आपकी जरूरत पर आपके घर तक आएगा। स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने 'आपकी मांग पर, एटीएम आपके द्वार पर' नाम से नई सुविधा शुरू की है। आमतौर पर घर पर अगर केवल बुजुर्ग होते हैं, तो उनको एटीएम तक जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एसबीआई की यह नई सुविधा काफी मददगार साबित हो सकती है। इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए बस आपको व्हाट्सएप्प पर केवल एक मैसेज देना होगा। आपका मैसेज मिलने के बाद एसबीआई की यह एटीएम वैन आपके घर पर आ जाएगी। इस बुनाने वाली एटीएम वैन में एक फायदा यह भी होगा कि इसमें पैसा मिलने की गारंटी रहेगी। कई बार लोग एटीएम तक जाते हैं, लेकिन एटीएम पर पैसा न होने के चलते उनको अक्सर वापस लौटना पड़ता है।
मोबाइल एटीएम वैन की हुई शुरुआत
एसबीआई ने ‘आपकी मांग पर, एटीएम आपके द्वार पर' सेवा के तहत अपने मोबाइल एटीएम वैन तैयार की है। एसबीआई ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस सेवा की शुरुआत कर दी है। अब लखनऊ में किसी भी बैंक के ग्राहक एसबीआई की मोबाइल एटीएम वैन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। एसबीआई लखनऊ सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना ने अपने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी साझा की है।
जानिए व्हाट्सएप्प नंबर
मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार खन्ना ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘आपकी मांग पर, एटीएम आपके द्वार पर' सेवा शुरू हो गई है। लोग बैंक को कॉल या वॉट्सऐप के माध्यम से इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। जैसे ही कोई ग्राहक एसबीआई से घर पर मोबाइल एटीएम की मांग करेगा, उसे यह सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर लखनऊ में यह सेवा सफल रही तो इसका अन्य शहरों में भी विस्तारित भी किया जाएगा। अगर कोई भी इस एटीएम मोबाइल सेवा का इस्तेमाल करना चाहता है तो वह वॉट्सऐप पर अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर लिख कर मैसेज कर सकता है। उसे यह वॉट्सऐप मैसेज 7052911911 या 7760529264 नंबर पर करना होगा।
जानिए एसबीआई ने ग्राहको को क्या दी अन्य सुविधाएं
एसबीआई का मानना है कि कोरोना महामारी के दौरान उसकी यह एटीएम मोबाइल वैन सेवा लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी। यह सेवा खासकर बुजुर्गों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी। बैंक ने इसके अलावा आपने ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने के नियम से मुक्त कर दिया है। इसके अलावा एसएमएस अलर्ट के लिए भी शुल्क न लेने का फैसला किया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
