नई दिल्ली, फरवरी 3। आवर्ती जमा या रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) डेब्ट निवेशकों, खास कर सैलेरी पाने वाले निवेशकों, के लिए एक आकर्षक निवेश ऑप्शन है। असल में आरडी में निवेशकों को म्यूचुअल फंड एसआईपी के जैसे ही मासिक किस्त में निवेश करने की सुविधा मिलती है। यदि आप भी आरडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आरडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया है। एसबीआई ग्राहकों को 12 से 120 महीने की अवधि के लिए आरडी खाता खोलने की सुविधा देता है।
कम से कम कितना निवेश
ग्राहक एसबीआई की किसी भी शाखा में न्यूनतम जमा राशि जमा करके आरडी खाता खोल सकते हैं। इसमें कम से कम 100 रु प्रति माह और फिर 10 रु के गुणकों में निवेश किया जा सकता है, जिसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है। आरडी निवेशको को फायदा पहुंचाने के लिए एसबीआई ने अपनी आरडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, जो 15 जनवरी 2022 से प्रभावी हैं।
किस अवधि पर कितना ब्याज
बता दें कि आम लोगों के लिए 7 से 45 दिन की आरडी पर ब्याज दर 2.9 फीसदी थी और फिलहाल यही ब्याज दर बरकरार रहेगी। वरिष्ठ नागिरकों के लिए इस अवधि के लिए भी ब्याज 3.4 फीसदी ही रहेगी। वरिष्ठ नागरिकों को बैंकों की तरफ से एफडी-आरडी पर अधिक ब्याज दर ऑफर की जाती है। 46 से 179 दिनों की आरडी पर आम लोगों के लिए 3.9 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों क लिए 4.4 फीसदी ही रहेगी।
जानिए कुछ और अवधियों की ब्याज दर
सामान्य लोगों के लिए 180 से 210 दिन की आरडी पर ब्याज दर 4.4 फीसदी थी और फिलहाल यही ब्याज दर बरकरार रहेगी। वरिष्ठ नागिरकों के लिए इस अवधि के लिए भी ब्याज 4.9 फीसदी ही रहेगी। गौरतलब है कि 211 दिन से 1 साल कम की आरडी पर भी आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्रमश: 4.4 फीसदी और 4.9 फीसदी ब्याज दर थी और यही बरकरार रहेगी।
1 साल और 3 साल
सामान्य लोगों के लिए 1 साल से 2 साल से कम तक की आरडी पर ब्याज दर 5 फीसदी थी, जो अब 5.1 फीसदी होगी। इसी अवधि के लिए इकलौती ब्याज दर है, जो एसबीआई ने बढ़ाई है। इसी अवधि के लिए वरिष्ठ नागिरकों के लिए ब्याज दर 5.5 फीसदी से बढ़ा कर 5.6 फीसदी कर दी ह। वहीं 2 साल से 3 साल से कम तक पर आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्रमश: 5.1 फीसदी और 5.6 फीसदी ब्याज दर थी और यही बरकरार रहेगी।
3 साल से 10 साल
आम लोगों के लिए 3 साल से 5 साल से कम तक की आरडी पर ब्याज दर 5.3 फीसदी थी और फिलहाल यही ब्याज दर बरकरार रहेगी। वरिष्ठ नागिरकों के लिए इस अवधि के लिए भी ब्याज 5.8 फीसदी ही रहेगी। 5 साल से 10 साल से कम की आरडी पर आम लोगों के लिए 5.4 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों क लिए 6.2 फीसदी ही रहेगी। बता दें कि मासिक किश्त जमा न करने पर जुर्माना शुल्क 1.50 रु प्रति 100 रु प्रति माह है। ये चार्ज 5 वर्ष से कम की मैच्योरिटी अवधि वाले खातों के लिए है। यही शुल्क 2 रु प्रति 100 रु प्रति माह होगा, यदि आरडी 5 वर्ष से अधिक की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications