SBI WeCare Deposit Scheme: बुढ़ापे में अगर आप मोटा फंड बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सही स्कीम में निवेश करना बहुत जरूरी है। देशभर में कई ऐसे बैंक हैं जो बुजुर्गों के लिए खास स्कीम चला रही हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर सिटीजन के लिए एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट योजना से भी आप बुढ़ापे में फाइनेंशियल टेंशन के बिना अपनी जिंदगी बीता सकते हैं।

60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मिलेगा फायदा (SBI WeCare scheme)
ये स्कीम 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों के लिए है। बैंक की इस स्कीम में 31 मार्च 2024 तक निवेश का आपके पास ऑप्शन है। यह उन बुजुर्गों के लिए एक बढ़िया निवेश का तरीका है जो अपने पैसे को सुरक्षित रखना चाहते हैं और साथ ही अच्छा रिटर्न भी कमाना चाहते हैं। साथ ही इस स्कीम में आपके पैसों से जुड़ा कोई भी रिस्क नहीं उठाना पड़ेगा।
इस योजना में इतना मिलेगा ब्याज (SBI WeCare scheme interest rate)
इस योजना से सीनियर सिटीजन को 7% ब्याज दर ऑफर की जा रही है। निवेश करने वाले 1 साल से 10 साल तक की समय अवधि चुन सकते हैं।
इस योजना में निवेश करने के लिए सीनियर सिटीजन की उम्र 60 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। कोई भी इच्छुक व्यक्ति SBI की ब्रांच में जाकर या ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए इसमें निवेश कर सकते हैं। इस योजना में निवेश को शुरु करने के लिए आपको बैंक में अपने कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स आदि की जानकारी देनी होगी।
इस योजना का एक बड़ा फायदा ये भी है कि 5 लाख रुपये तक के जमा अमाउंट पर डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन गारंटी देता है।
एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट उन सीनियर सिटीजन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो अपने रिटायरमेंट के बाद भी नियमित इनकम चाहते हैं। इसमें ज्यादा ब्याज दर, सेफ निवेश और अप्लाई करने का तरीका आसान है।
इस योजना का भी उठा सकते हैं फायदा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल या उससे अधिक की अवधि के लिए SBI WECARE डिपॉज़िट स्कीम ऑफर करने के अलावा कई अन्य स्कीम भी ऑफर करता है। एसबीआई पैट्रन के जरिए भी आप निवेश कर सकते हैं। यह योजना सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए है। यह ज्वाइंट और सिंगल दोनों खातों के लिए मौजूद है, हालांकि, प्राथमिक खाताधारक कम से कम 80 साल का होना जरूरी है।इस योजना के तहत ब्याज दर 2-3 साल की अवधि के लिए 7.60 प्रतिशत है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
