SBI vs HDFC Bank vs Canara Bank: मेहनत की कमाई को सही जगह निवेश करने पर ही बढ़िया रिटर्न मिलता है. यही वजह है कि ज्यादातर निवेशक हाई रिस्क हाई रिटर्न वाले शेयर बाजार के अलावा बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट्स में भी निवेश कर रहे हैं. यहां सीनियर सिटीजंस को भी बढ़िया ऑफर दिया जाता है. इसमें निवेश की रकम सेफ होती है और रिटर्न भी पक्की होती है. अच्छी बात ये भी है कि निवेशकों को आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है.
निवेश के लिहाज से 1 साल अवधि काफी अहम होगी है. ऐसे में सीनियर सिटीजन को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI), HDFC बैंक और केनरा बैंक काफी आकर्षक ऑफर दे रहे. इसमें बढ़िया ब्याज दर ऑफर करते हैं. इसें 4 लाख रुपए, 8 लाख रुपए और 12 लाख रुपए के निवेश पर संभावित रिटर्न के कैलकुलेशन से समझते हैं.
एसबीआई 1-साल की एफडी पर ब्याज दरें और रिटर्न
एसबीआई अपने 1 साल के FD पर सीनियर सिटीजन के लिए 7.30% ब्याज दर ऑफर कर रहा है. 4 लाख रुपए के निवेश पर 30,009 रुपए का अनुमानित रिटर्न मिलेगा, जो 4,30,009 रुपए की मैच्योरिटी रकम होगी. 8 लाख रुपए के निवेश पर ब्याज से 60,018 रुपए की कमाई हो सकती है, जोकि मैच्योरिटी रकम 8,60,018 रुपए है. अगर 12 लाख रुपए का निवेश निवेश किया जाए तो मौजूदा ब्याज दर पर करीब 90,027 रुपए का ब्याज मिलेगा. यह मैच्योरिटी पर 12,90,027 रुपए होगी.

सीनियर सिटीजन के लिए एचडीएफसी बैंक का ऑफर
एचडीएफसी बैंक अपनी एक साल की एफडी स्कीम पर सीनियर सिटीजन के लिए 7.10% की थोड़ी कम ब्याज दर ऑफर कर रहा. इस लिहाज से 4 लाख रुपए के निवेश पर ब्याज से 29,165 रुपए की कमाई होगी. यानी मैच्योरिटी पर 4,29,165 रुपए मिलेंगे. 8 लाख रुपए के निवेश पर ब्याज से 58,330 रुपए मिलेंगे, जोकि मैच्योरिटी पर 8,58,330 रुपए होगा. वहीं, 12 लाख रुपए के निवेश पर अनुमानित ब्याज करीब 87,495 रुपए मिल सकता है, जोकि मैच्योरिटी पर कुल रकम 12,87,495 रुपए मिल सकता है.
केनरा बैंक की ब्याज दरें
केनरा बैंक अपने एक साल के FD प्लान को चुनने वाले सीनियर सिटीजन के लिए 7.35% की आकर्षक दर ऑफर कर रहा है. इस लिहाज से 4 लाख रुपए की एफडी पर करीब 30,220 रुपए का अनुमानित रिटर्न मिलेगा. मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब 4,30,220 रुपए हो जाएगी. इस स्कीम में 8 लाख रुपए के निवेश पर ब्याज से करीब 60,440 रुपए की कमाई संभाव है, जोकि मैच्योरिटी पर 8,60,440 रुपए हो जाएगी.
अगर कोई सीनियर सिटीजन निवेशक केनरा बैंक की एक साल की एफडी स्कीम में 12 लाख रुपए तक का निवेश करता है, तो उसे ब्याज से करीब 90,660 रुपए की कमाई होगी. यह मैच्योरिटी पर करीब 12,90,660 रुपए हो जाएंगी.
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications