SBI Target Price 2024: एसबीआई का शेयर लगातार काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है। लेकिन यह अभी और भी अच्छा देगा। ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने एसबीआई में खरीद की सलाह देते हुए काफी अच्छा प्राइस टारगेट जारी किया है। आइये जानते हैं पूरा डिटेल।
इस वक्त एसबीआई का शेयर अपने ऑल टाइम हाई रेट के करीब ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार को एसबीआई का शेयर 754.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई पर एसबीआई का एक साल का जहां न्यूनतम स्तर 501.55 रुपये का है, वहीं अधिकतम का स्तर 774.60 रुपये का है। इस प्रकार देखा जा सकता है कि एसबीआई का अपने उच्चतम के स्तर के आसपास ही ट्रेड कर रहा है।

वहीं ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवा ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई ) पर अपनी एक रिसर्च रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में मोतीलाल ओसवार ने एसबीआई का नया टारगेट जारी किया है।
मोतीलाल ओसवाल के अनुसार एसबीआई का शेयर अगले एक साल के दौरान 860 रुपये का स्तर टच कर सकता है। इसका मतलब है कि एसबीई का शेयर अभी करीब 16 फीसदी और ऊपर जा सकता है। ब्रोकरेज हाउस के अनुसार लोन और कॉर्पोरेट मांग में सुधार के कारण एसबीआई वित्त वर्ष 2023 से वित्त वर्ष 26 तक 13-14% लोन ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में है।
जानिए एसबीआई के शेयर का रिटर्न
जहां तक रिटर्न की बात है तो एसबीआई का शेयर लगातार काफी अच्छे रिटर्न दे रहा है।
- 1 माह के दौरान एसबीआई के शेयर ने करीब 18.50 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- 3 माह के दौरान एसबीआई के शेयर ने करीब 29.09 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- 1 जनवरी 2024 से लेकर अब तक एसबीआई के शेयर ने करीब 17.55 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- 1 साल के दौरान एसबीआई के शेयर ने करीब 39.73 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- 3 साल के दौरान एसबीआई के शेयर ने करीब 87.57 फीसदी का रिटर्न दिया है।
भारतीय स्टेट बैंक की दिसंबर तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में वेतन और पेंशन के लिए 7,100 करोड़ रुपये के भारी-भरकम एकमुश्त प्रावधान के कारण सालाना आधार पर 35 प्रतिशत घटकर 9,164 करोड़ रुपये पर पहुंचा गया था। हालांकि, बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 1,18,193 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 98,084 करोड़ थी। बैंक की ब्याज आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 1,06,734 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 86,616 करोड़ रुपये थी। दिसंबर, 2023 के अंत तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) घटकर सकल ऋण का 2.42 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 3.14 प्रतिशत थी। इसी तरह, तीसरी तिमाही के अंत में शुद्ध एनपीए भी घटकर 0.64 प्रतिशत हो गया जो पिछले साल 0.77 प्रतिशत था।
नोट: यहां पर ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवार की एसबीआई पर जारी रिसर्च रिपोर्ट के बारे में बताया जा रहा है। इसे निवेश की सलाह की जगह केवल रिसर्च कंपनी की रिपोर्ट के आधार पर दी गई जानकारी समझें। निवेश का फैसला करने के पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications