SBI FD Rates Senior Citizens: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अलग-अलग टेन्योर के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स का ऑप्शन ग्राहकों को ऑफर करता है। सीनियर सिटीजन सात दिनों से लेकर दस सालों तक की अवधि वाली एसबीआई की एफडी में निवेश कर सकते हैं। एसबीआई सीनियर सिटीजन(जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है) को आम नागरिक की तुलना में अधिक इंटरेस्ट रेट देता है।

1 साल की एफडी पर मिलेगा इतना ब्याज (SBI Latest FD Rates Senior Citizens)
एक साल की एफडी स्कीम के लिए, एसबीआई सीनियर सिटीजन को 7.30% ब्याज दर प्रदान करता है। वहीं, 3 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो उन्हें मैच्योरिटी पर 3,22,507 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा 6 लाख रुपये के निवेश पर एक साल बाद 6,45,014 रुपये और 9 लाख रुपये के निवेश पर 9,67,521 रुपये मिलेंगे।
तीन साल की एफडी पर मिलेगा इतना पैसे (SBI FD Rates News)
तीन साल की एफडी स्कीम में एसबीआई सीनियर सिटीजन को 7.25% ब्याज दर ऑफर करता है। 3 लाख रुपये के निवेश पर आपको 3,72,164 रुपये मिल जाएंगे। इसके अलावा 6 लाख रुपये को अगर आप 3 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको 7,44,328 रुपये मिलेंगे और 9 लाख रुपये का निवेश तीन साल में 11,16,492 रुपये हो जाएगा।
पांच साल के लिए एफडी पर मिलेगा इतना ब्याज
एसबीआई के साथ पांच साल की एफडी चुनने वाले सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज दर का फायदा मिलता हैं। 3 लाख रुपये की राशि आपको मैच्योरिटी पर 4,34,984 रुपये मिलता है। 6 लाख रुपये और 9 लाख रुपये के निवेश के लिए, मैच्योरिटी पर 8,69,969 रुपये और 13,04,953 रुपये मिलता है।
एफडी में निवेश करने वाले निवेशकों को कई विकल्प मिलते है। निवेश अपनी सुविधा के अनुसार, निवेश की अवधि चुन सकते हैं। एफडी में निवेश करने पर निवेशकों को लोन लेने का भी ऑप्शन मिलता है। एफडी के अमाउंट के 90 प्रतिशत तक का लोन मिल सकता है। इसके अलावा पैसे की आवश्यकता हो तो बिना एफडी तुड़वाए एफडी पर लोन लिया जा सकता है। लोन पर ब्याज का भुगतान एफडी पर मिलने वाले ब्याज की दर से एक या दो प्रतिशत ज्यादा हो सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
