SBI Senior Citizen FD Rates 2024: मेहनत की कमाई को सही जगह निवेश करने पर ही अच्छा रिटर्न मिलता है. यही वजह है कि लोग लंबे समय से फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर भरोसा जताते आ रहे. इसमें निवेशित रकम पर पक्की और सुरक्षित इनकम होती है. यहां निवेशकों को ब्याज की जानकारी डिपॉजिट के समय ही होती है. इसमें फिक्स टेन्योर में एकमुश्त पैसा तैयार हो जाता है. खासकर सीनियर सिटीजन के लिए तो ये इनवेस्टमेंट टूल्स काफी बेहतर मानी जाती है. क्योंकि बैंक सामान्य ब्याज दरों से आधे फीसदी ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं. इनमें से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI भी शामिल हैं.
मिलती है टैक्स छूट
SBI 400 दिनों की अमृत कलश योजना के तहत अन्य के मुकाबले ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है. इसमें 1 साल की FD पर सीनियर सिटीजन को 7.3%, 3 साल के लिए 7.25% और 5 साल के लिए 7.50% ब्याज दर ऑफर कर रहा है. खास बात ये है कि 5 साल की FD पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत 1.50 लाख रुपए तक छूट भी मिलती है. तो चलिए समझते हैं कि अलग-अलग अवधि में जमा रकम पर ब्याज से कितनी कमाई होती है...
SBI Senior Citizen FD : 1 साल के लिए ₹1.50 लाख FD पर ब्याज
SBI ने 1 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.30% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 1 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 1.5 लाख रुपए पर 1,61,253 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 11,253 रुपए होगी. अगर 1 साल के लिए जमा 3 लाख रुपए पर ब्याज से 22,507 रुपए की कमाई होती. वहीं, 1 साल के लिए 6 लाख जमा पर निवेशकों को ब्याज से 45,014 रुपए की इनकम होगी.

SBI Senior Citizen FD: 3 साल के लिए ₹1.50 लाख FD पर कमाई
SBI ने 3 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.25% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 3 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 1.5 लाख रुपए पर 1,86,082 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 36,082 रुपए होगी. अगर 3 साल के लिए जमा 3 लाख रुपए ब्याज से 72,164 रुपए की कमाई होती. वहीं, 3 साल के लिए 6 लाख जमा पर निवेशकों को ब्याज से 1,44,328 रुपए की इनकम होगी.
SBI Senior Citizen FD: 5 साल के लिए ₹1.50 लाख FD पर ब्याज
SBI ने 5 साल की मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.50% रखी है. इस लिहाज से निवेशकों को 5 साल की मैच्योरिटी के लिए जमा 1.5 लाख रुपए पर 2,17,492 रुपए मिलेंगे. यानी ब्याज से इनवेस्टर्स की कमाई 67,492 रुपए होगी. अगर 5 साल के लिए जमा 3 लाख रुपए ब्याज से 1,34,984 रुपए की कमाई होती. वहीं, 5 साल के लिए 6 लाख जमा पर निवेशकों को ब्याज से 2,69,969 रुपए की इनकम होगी.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
