SBI Amrit Vrishti Scheme: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिर से अमृत वृष्टि स्कीम की शुरुआत करने की जानकारी दी है। इसके अलावा बैंक ने अपने एफडी पर मिलने वाले ब्याज को भी कम कर दिया है। एसबीआई ने आज, 15 अप्रैल 2025 से प्रभावी अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है। अमृत वृष्टि स्कीम के तहत लोगों को 444 दिन की अवधि की एफडी में निवेश करना होता है।

अमृत वृष्टि स्कीम में मिलेगा अब इतना ब्याज (SBI Amrit Vrishti Scheme FD Rates)
एसबीआई ने अपनी स्पेशल एफडी स्कीम अमृत वृष्टि में ब्याज दर में 20 बेसिस प्वाइंट को कम किया है। इसके तहत अब आम नागरिकों के लिए 7.05% हर साल ब्याज दर ऑफर करेगी। 15 अप्रैल 2025 से फिर से लागू होने वाली ये स्कीम सीनियर सिटीजन को 7.55% की ब्याज दर दी ऑफर करेगी। सुपर सीनियर सिटीजन को 7.65% की ब्याज दर ऑफर होगी।
इससे पहले इसी योजना में ग्राहकों को 7.25% हर साल की ब्याज दर की ऑफर की जा रही थी। सीनियर सिटीजन को 50 आधार अंक अधिक ब्याज दर 7.75% की पेशकश की जा रही थी।
एफडी ने इन अवधियों पर मिलने वाले ब्याज दरों को घटाया (SBI FD News)
एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया है। इसमें 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए आम नागरिकों को 3.50% और 6.9% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। आम लोगों के लिए 1 साल से लेकर 2 साल से कम अवधि वाली FD की ब्याज दर 6.80% से घटाकर 6.70% कर दी गई है। इसके अलावा 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर अब 7.00% से घटाकर 6.90% कर दी गई है।
सीनियर सिटीजन के लिए, 1 साल से लेकर 2 साल से कम अवधि वाले एफडी के लिए ब्याज दर को 7.30% से घटाकर 7.20% कर दिया गया है, और 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि वाले FD के लिए ब्याज दर को 7.50% से घटाकर 7.40% कर दिया गया है।
इसके अलावा पीएनबी, एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य बैंकों ने भी एफडी पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव किया है। एसबीआई ने ब्याज दरों में यह कटौती रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में 0.25 बेसिस प्वाइंट की कटौती को देखते हुए की गई है। अगर आप एसबीआई में एफडी करने की सोच रहे हैं, तो नई ब्याज दरों को ध्यान में रखकर ही निवेश करें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
