नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज यानी 1 नवंबर 2019 से अपने सेविंग बैंक अकाउंट की ब्याज दर को घटा दिया है। इससे बैंक के करोड़ों खाताधारकों को नुकसान होगा। बैंकों में जो भी व्यक्ति अकाउंट खोलता है, वह सेविंग बैंक अकाउंट ही होता है। पहले पैसा इसी खाते में रखा जाता है, बाद में इसे खाता धारक जहां चाहे निवेश कर सकता है। एसबीआई के पास कई करोड़ सेविंग बैंक अकाउंट हैं, जिनमें अरबों रुपया जमा है। इस प्रकार एसबीआई के इन ग्राहकों को भारी नुकसान होगा।
अब इतना मिलेगा ब्याज
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने बताया है कि उसने आज से यानी 1 नवंबर 2019 से 1 लाख रुपये तक जमा वाले सेविंग बैंक अकाउंट में ब्याज को घटा कर 3.25 फीसदी कर दिया है। पहले इन बैंक अकाउंट में 3.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा था। इस प्रकार सेविंग बैंक अकाउंट वालों को अब 0.25 फीसदी कम ब्याज मिलेगा। एसबीआई के इस फैसले से 42 करोड़ ग्राहक प्रभावित होंगे। वहीं 1 लाख रुपये से ज्यादा के जमा वाले सेविंग अकाउंट को रेपो रेट से जोड़ा जा चुका है। ऐसे अकाउंट में वर्तमान में यह 3 फीसदी दिया जा रहा है।
एसबीआई ने लोन भी सस्ता किया
एसबीआई बैंक की लोन पर नई ब्याज दरें 8.15 फीसदी से घटकर 8.05 फीसदी कर दी हैं। यह नई दरें 10 अक्टूबर से ही लागू हो चुकी है। एसबीआई बैंक ने ब्याज दरों में यह कटौती आरबीआई के रेपो रेट घटाने के बाद की थी। आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। इसके बाद अब रेपो रेट 5.40 फीसदी से घटकर 5.15 फीसदी हो गया है।
बैंकों के खुलने का समय भी बदला
आज से महाराष्ट्र में बैंकों के खुलने का समय बदल गया है। अब यहां बैंक नए टाइम टेबल के मुताबिक, सुबह 9 बजे खुलेंगे और शाम 4 बजे तक कारोबार करेंगे। वित्त मंत्रालय ने देश में सभी बैंकों को एक ही टाइम पर काम करने का निर्देश जारी किया है। इसी निर्देश के बाद यह फैसला हुआ है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
