नई दिल्ली, सितंबर 14। एफडी की ब्याज दरों पर वे निवेशक खास ध्यान देते हैं, जो अपने पैसे पर सेफ्टी और साथ में अच्छे रिटर्न की तलाश में रहते हैं। इस समय अधिकांश बैंकों की एफडी ब्याज दरें कम हैं और कम से कम निकट भविष्य में इनके कम ही रहने की उम्मीद है। मगर इस दौरान देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने निवेशकों के लिए एक खास पेशकश शुरू की थी, जिस पर यह साधारण एफडी से अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है। ये है एसबीआई प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट। मगर ध्यान रहे कि एसबीआई प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट में निवेश करने का आज आखिरी मौका है। एसबीआई प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट आम और वरिष्ठ नागरिकों को जमा राशि पर अतिरिक्त ब्याज दर प्राप्त करने में मदद कर सकती है।
पिछले महीने पेश किया था ऑफर
एसबीआई ने पिछले महीने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट शुरू की थी। प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट की शुरुआत 15 अगस्त 2021 को हुई थी, जबकि आज इसमें निवेश का आखिरी मौका है। आप एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट में एसबीआई शाखाओं, एसबीआई ऑनलाइन की इंटरनेट बैंकिंग और योनो ऐप के माध्यम से निवेश कर सकते हैं।
कितनी है साधारण ब्याज
एसबीआई प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट में खास बात यह है कि निवेशक 3 स्पेसिफिक अवधियों के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। इनमें 75 दिन, 525 दिन और 2250 दिनों की अवधि शामिल हैं। इन अवधियों पर अतिरिक्त ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। फिलहाल बैंक में 75 दिन, 525 दिन और 2250 दिनों की एफडी पर 3.9 प्रतिशत, 5 प्रतिशत और 5.4 प्रतिशत ब्याज दर है।
एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट के तहत ब्याज दर
आपको एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट के तहत 75 दिन, 525 दिन और 2250 दिनों पर क्रमश: 3.95 फीसदी, 5.10 फीसदी और 5.55 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आम एफडी पर 75 दिनों और 525 दिनों के लिए ब्याज दर क्रमश: 4.4 फीसदी और 5.5 फीसदी है। पर एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट के तहत ये ब्याज दर 4.45 फीसदी और 5.6 फीसदी होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्लेटिनम 2250 दिनों की एफडी पर उतनी ही ब्याज दर ऑफर की जाएगी जितनी एसबीआई वीकेयर योजना पर लागू होती है, जो कि 6.20 प्रतिशत है।
किसे है निवेश की अनुमति
बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू खुदरा टर्म डिपॉजिट्स इस स्कीम के पात्र हैं। इसमें एनआरई और एनआरओ टर्म डिपॉजिट शामिल हैं, जो 2 करोड़ रुपये से कम हों। यह योजना उन लोगों के लिए भी है, जो नए या रिन्युअल डिपॉजिट के लिए आवेदन करें। बात एनआरई की करें तो इसे केवल उन लोगों के लिए खोला गया है जो 525 दिनों और 2250 दिनों के दायरे में आते थे।
एसबीआई वीकेयर स्कीम
एसबीआई ने कहा है कि वरिष्ठ नागरिक कैटेगरी के साथ-साथ पेंशनभोगियों को अगले पांच वर्षों और उससे अधिक अवधि के लिए एसबीआई वीकेयर स्कीम के तहत अपने बेनेफिट मिलते रहेंगे। बैंक ने एक रिलीज में यह भी कहा कि घरेलू खुदरा सावधि जमा की अन्य सभी अवधियों के लिए ब्याज दरें, जो करोड़ रु से कम की हों, अपरिवर्तित रहेंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications