SBI New RD Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने नए साल पर ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत सरकारी कंपनी ने लखपति बनने का शानदार मौका दे रहा. ग्राहको को 1 लाख रुपए या उससे ज्यादा की बचत करने में मदद करने के लक्ष्य से रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (RD Scheme) शुरू की है. यानी स्मॉल सेविंग करके अकाउंटहोल्डर्स मैच्योरिटी पर 'लखपति' बन सकते हैं. दरअसल, यह पहल लोगों के बीच सेविंग को प्रमोट करने के लिए बनाई गई है.
एसबीआई ने लॉन्च की नई आरडी स्कीम
एसबीआई की ऑफिशियल के मुताबिक आरडी अकाउंट एक डिपॉजिट अकाउंट है, जिसमें निवेशक हर महीने एक तय रकम जमा करते हैं. इसमें अकाउंट ओपन करते समय मंथली तय राशि और पीरियड अकाउंट होल्डर्स की ओर से चुनी जाी है. इसमें मंथली जमा रकम पर ब्याज मिलता है, जो तिमाही आधार पर इकठ्ठा होता है.
निवेश के लिए योग्यता और इनवेस्टमेंट पीरियड
एसबीआई की आरडी में देश में रहने वाले सभी व्यक्ति अकेले या संयुक्त रूप से आरडी खाता खोल सकते हैं. 10 साल से ज्यादा उम्र के नाबालिग जो स्पष्ट रूप से साइन कर सकते हैं, वे भी इंडिपेंडेंट अकाउंट ओपन कर सकते हैं. ऑप्शन के रूप से वे अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावकों के साथ ऐसा कर सकते हैं. निवेश अवधि तीन से दस साल तक होती है.

एसबीआई आरडी पर ब्याज से कमाई
अगर कोई आम नागरिक 6.75% की ब्याज दर पर तीन साल के लिए हर महीने 2,500 रुपए निवेश करता है, तो वह अवधि के अंत तक 1 लाख रुपए जमा कर सकता है. चार साल के लिए, हर महीने 1,810 रुपए जमा करने पर उसी दर पर वही रिटर्न मिलता है. पांच साल की स्कीम के लिए 6.50% ब्याज दर पर हर महीने 1,407 रुपए की जरूरत होती है।
सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल
ब्याज दरें अवधि और कस्टमर कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग होती हैं. सामान्य खाताधारकों तीन और चार साल की अवधि के लिए दरें 6.75% और अन्य के लिए 6.50% हैं. सीनियर सिटीजन के लिए दरें ज्यादा ऑफर की जा रही. इसमें शॉर्ट टर्म के लिए 7.25% और लॉन्ग टर्म के लिए 7% है.
आरडी के लिए पेनाल्टी
अगर किश्तों का पेमेन्ट समय पर नहीं किया जाता है, तो जुर्माना लगेगा. इसके तहत पांच साल तक की अवधि के लिए 100 रुपए प्रति महीने पर 1.50 रुपए और लॉन्ग टर्म के लिए 2 रुपए पेनाल्टी है. वहीं, अगर लगातार 6 पेमेंट नहीं करने पर आरडी स्कीम समय से पहले बंद हो जाता है. इसमें बची रकम को लिंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications