SBI New FD Rate 2024: देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक SBI ने लाखों ग्राहकों को खुशखबरी दे दी है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. इसके तहत 2 करोड़ रुपए से कम के चुनिंदा टेन्योर की FD पर ब्याज दरों को 0.75% तक बढ़ा दिया है. खास बात ये है कि FD पर बढ़ाई गई नई ब्याज दरें आज यानी 15 मई से ही लागू हो गईं हैं. चुकि, बैंकों की FD एक ऐसी सेविंग स्कीम हैं, जिनमें निवेशकों को बिना बाजार का रिस्क के इनकम पक्की हो जाती है. FD पर मिलने वाला ब्याज पहले से ही तय होता है, जिसकी जानकारी ग्राहकों होती है. इसी लिए FD तय अवधि में एकमुश्त कॉपर्स बनाने के लिए अच्छे विकल्प के रूप में देखा जाता है. बता दें, 5 साल की FDs पर इनकम टैक्स सेक्शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख तक डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. 5 साल की टैक्स सेवर FD का फायदा सभी ग्राहकों को मिलता है. यह भी जान लें कि FDs पर मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है.
SBI New FD Rate 2024: बढ़ गईं ब्याज दरें
अवधि नई दरें पुरानी दरें
46-179 दिन 5.50% 4.75%
180-210 दिन 6.00% 5.75%
211 दिन से 1 साल से कम 6.25% 6.00%

खास बात ये है कि बैंक FD पर मिलने वाली ब्याज दरों को समय-समय पर मैच्योरिटी को ध्यान में रखते हुए बदलते भी हैं. जैसे आज SBI ने चुनिंदा मैच्योरिटी वाली फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FDs पर इजाफा किया है. ऐसे में ये समझना जरूरी है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद SBI में 5 लाख की FD पर 1, 2, 3 और 5 साल में कितना बड़ा कॉपर्स बनेगा...
1 साल के लिए ₹5 लाख FD पर ब्याज
SBI में 1 साल की मैच्योरिटी वाली FD पर 6.80% ब्याज ऑफर करता है. हालांकि, 211 दिन से लेकर 1 साल से कम के जमा पर ब्याज दरें 6% से बढ़ाकर 6.25% कर दिया है. इस लिहाज से अगर निवेशक ने 5 लाख रुपए 1 साल के जमा पर बढ़कर 5,34,876 रुपए हो जाता. लेकिन अगर 211 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि के लिए 5 लाख रुपए FD कराए हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 5,29,247 रुपए मिलेंगे.
2 साल के लिए 5 लाख रुपए की FD पर ब्याज
स्टेट बैंक ने 2 साल की मैच्योरिटी वाली FD पर ब्याज दरें 7% बरकरार रखा है. इस लिहाज से 5 लाख रुपए 2 साल के मैच्योरिटी पर 5,74,440 रुपए हो जाएंगे. यानी FD के जरिए ब्याज से कमाई हुई रकम 74,440 रुपए होगी.
3 साल के लिए 5 लाख रुपए की FD पर ब्याज
सरकारी बैंक ने 3 साल की मैच्योरिटी वाली FD पर ब्याज दर 6.75% रखा है. इस लिहाज से अगर आपने 5 लाख रुपए 3 साल के लिए जमा कराए हैं, तो मैच्योरिटी के समय अमाउंट बढ़कर 6,11,196 रुपए होगा. इस तरह FD पर ब्याज से 111196 रुपए की पक्की कमाई होगी.
5 साल की अवधि के लिए 5 लाख रुपए की FD
SBI ने 5 साल की मैच्योरिटी वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.50% रखी है. यानी 5 लाख रुपए 5 साल की अवधि के लिए जमा कराया है, तो मैच्योरिटी पर निवेशक को 6,90,209 रुपए की फिक्स्ड इनकम होगी. यानी ब्याज से 1,90,209 रुपए की कमाई होगी.
SBI Senior Citizen FD Interest Rate 2024
SBI FD Interest Rate 2024: SBI सीनियर सिटीजन को आमतौर पर अलग-अलग मैच्योरिटी पर रेगुलर कस्टमर के मुकाबले आधा फीसदी (0.50%) ज्यादा ब्याज ऑफर करता है. स्टेट बैंक ने FD पर ब्याज दरों को बदला है, जिसमें सीनियर सिटीजन को मिलने वाले ब्याज भी शामिल हैं. इसके तहत चुनिंदा टेन्योर की FD पर ब्याज को बढ़ा दिया गया है.
SBI New FD Rate 2024: सीनियर सिटीजन को मिलेगा ज्यादा ब्याज
अवधि नई दरें पुरानी दरें
46-179 दिन 5.25% 6.00%
180-210 दिन 5.25% 6.50%
211 दिन से 1 साल से कम 6.50% 6.75%
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
