देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले काफी तेजी बढ़ रहे है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने से बचाने के लिए का अक्सर जागरुक करता रहता है।
नई दिल्ली: देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले काफी तेजी बढ़ रहे है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने से बचाने के लिए का अक्सर जागरुक करता रहता है। इसी तहत एसबीआई ने नेट बैंकिंग के जरिए होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए ग्राहकों को नेट बैंकिंग को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा दी है। यानी अब आपनी मर्जी से नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब जरूरत तो नेट बैंकिंग को अनलॉक करें और इस्तेमाल के बाद इसे लॉक कर दें। आज हम आपको काफी आसान और सरल तरीके से बताएंगे एसबीआई नेट बैंकिंग लॉक अनलॉक करने का तरीका, इसके साथ ही इस बात से भी रूबरू कराएंगे कि इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इंटरनेट बैंकिंग लॉक करने का तरीका
- सबसे पहले बैंक की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाएं। 'लॉक और अनलॉक यूजर्स' खोजें।
- 'लॉक एंड अनलॉक यूजर' पर क्लिक करें।
- एक नया विंडो खुलेगा। ड्रॉप डाउन मेनू से, 'लॉक यूजर एक्सेस' ऑप्शन का चुनाव करें।
- अपने डिटेल जैसे कि इनरनेट बैंकिंग यूजर का नाम, खाता संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें। अब न्यू पॉप-अप विंडो खुलेगी।
- जब आप डिटेल सबमिट करेंगे उसके बाद एक नया पॉप-अप खुल जाएगा। इसमें तीन पॉइंट दिखाए जाएंगे।
- पहला- अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके खाते में कोई अनधिकृत पहुंच/लेन-देन हो रहा है, तो आप अपनी इंटरनेट एक्सेस को लॉक कर सकते हैं।
- दूसरा- वहीं यूजर की ओर से निर्धारित कोई भी लेन-देन और स्थायी निर्देश सक्रिय रहेंगे और इन प्रक्रियाओं में कोई बदलाव नहीं होगा।
- तीसरा ये कि ओके पर क्लिक करने से आपका इंटरनेट एक्सेस लॉक हो जाएगा और आप कोई भी इंटरनेट बैंकिंग लेनदेन नहीं कर पाएंगे।
- इन सबके बाद 'OK' पर क्लिक करना होगा। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी पर एक ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) जाएगा। अगर संयुक्त खाता है तो प्राइमरी खाता धारक के मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- आप जैसी ही ओटीपी डालेंगे आपकी इंटरनेट बैंकिंग लॉक हो जाएगी।
इंटरनेट बैंकिंग को अनलॉक करने का तरीका जानें यहां
- सबसे पहले आपको बैंक की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाना होगा। यहां पहुंचने के बाद 'लॉक और अनलॉक यूजर्स' के विकल्प को खोजें।
- 'लॉक एंड अनलॉक यूजर' ऑप्शन का चुनाव करें। एक नया विंडो खुलेगा।
- ड्रॉप डाउन मेनू से 'अनलॉक यूजर एक्सेस' का चयन करें। उसके बाद, अपना डिटेल डालें जैसे कि इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स का नाम, खाता संख्या और कैप्चा कोड।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी जाएगा।
- अब आपसे वेबसाइट पूछेगी कि क्या आप 'बैंकिंग पासवर्ड के जरिए' या 'होम ब्रांच के जरिए' इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस अनलॉक करना चाहते हैं।
- चुने हुए 'प्रोफाइल पासवर्ड विकल्प के माध्यम से' प्रोफाइल पासवर्ड डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
- यदि आप बैंक के ब्रांच के जरिये अपने इंटरनेट बैंकिंग को अनलॉक करना चाहते हैं, तो आपको अपने होम ब्रांच पर जाना होगा।
- वहीं प्रोफाइल पासवर्ड डालने के बाद आपकी इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस अनलॉक हो जाएगी।
इन बातों का ध्यान दें
नेट बैंकिंग लॉक व अनलॉक करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। इंटरनेट बैंकिंग को लॉक करने से पहले आप अपना प्रोफाइल पासवर्ड किसी सुरक्षित जगह पर लिख लें। प्रोफाइल पासवर्ड हमेशा लॉग इन पासवर्ड से अलग होता है। अगर आप अपना प्रोफाइल पासवर्ड भूल गए हैं, तो इंटरनेट बैंकिंग को लॉक करने से पहले अपना प्रोफाइल पासवर्ड सेट कर लें।
More From GoodReturns

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications