नई दिल्ली, सितंबर 7। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष निवेश जमा योजना शुरू की थी। ये है 'प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट'। इस स्कीम के तहत ग्राहकों को 15 अगस्त 2021 से 14 सितंबर 2021 तक निवेश करने का मौका दिया गया है। यानी 1 सप्ताह बाद एसबीआई की यह स्पेशल स्कीम बंद हो जाएगी। इस स्कीम के तहत 75 दिनों, 75 सप्ताह (525 दिन) और 75 महीने (2250 दिन) की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। ये एक सावधि जमा (एफडी) स्कीम है। यहां आप 15 बीपीएस (0.15 फीसदी) तक का अतिरिक्त ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
एसबीआई प्लेटिनम जमा ब्याज दरें (आम निवेशक)
75 दिन पर मौजूदा एफडी ब्याज दर 3.90 फीसदी है, मगर इस योजना के तहत प्रस्तावित 3.95 फीसदी है। 525 दिन की एफडी पर मौजूदा दर 5 फीसदी है, मगर प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट में 5.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। 2250 दिन पर मौजूदा ब्याज दर 5.40 फीसदी है। मगर प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट के तहत आम निवेशकों को 5.55 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
वरिष्ठ नागिरकों के लिए ब्याज दरें
वरिष्ठ नागिरकों के लिए 75 दिन पर मौजूदा एफडी ब्याज दर 4.40 फीसदी है, मगर इस योजना के तहत प्रस्तावित 4.45 फीसदी है। 525 दिन की एफडी पर मौजूदा दर 5.50 फीसदी है, मगर प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट में 5.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। 2250 दिन पर मौजूदा और प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट के तहत 6.20 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। बता दें कि इस अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों को उतना ही ब्याज मिलेगा, जितना कि एसबीआई वीकेयर स्कीम के तहत दिया जा रहा है।
प्लेटिनम टर्म डिपॉजिट एलिजिबिलिटी
- एनआरई (नॉन-रेसिडेंशियल एक्सटर्नल) और एनआरओ (नॉन-रेसिडेंट ऑर्डिनरी) सावधि जमा सहित घरेलू खुदरा सावधि जमा (2 करोड़ रु से कम)
- नई और रिन्युअल डिपॉजिट
- केवल सावधि जमा और विशेष सावधि जमा प्रोडक्ट
- एनआरई जमा (केवल 525 दिनों और 2250 दिनों के लिए)
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई स्पेशल एफडी योजना
'वी केयर', 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों के लिए एसबीआई की विशेष एफडी है, जिसमें 5 साल से अधिक की अवधि के लिए जमा पर अतिरिक्त 30 आधार अंक (0.30 फीसदी) ब्याज दर ऑफर की जाती है। इस एफडी पर लागू ब्याज दर 6.20 फीसदी है।
एसबीआई एफडी नवीनतम ब्याज दरें
7 दिनों से 10 साल के बीच की एसबीआई एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 2.9% से 5.4% तक ब्याज दिया जा रहा है। इन्हीं अवधि की जमाओं पर वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक (0.50) अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। ये दरें 8 जनवरी 2021 से प्रभावी हैं। एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट्स स्कीम के तहत आप बैंक शाखा, इंटरनेट बैंकिंग या योनो के माध्यम से पैसा जमा कर सकते हैं। इस स्कीम का फायदा 2 करोड़ रुपये तक की जमा पर मिलेगा। इसी तरह इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में टैक्स सेविग एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में ये दरें 6.25 फीसदी और 6.50 फीसदी और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ये दरें 6 फीसदी और 6.5 फीसदी हैं। इंडसइंड बैंक में 6.00 फीसदी और 6.50 फीसदी और करूर वैश्य बैंक में दोनों तरह की ब्याज दरें 6-6 फीसदी हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications