नई दिल्ली, मार्च 27। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) देश का सबसे बड़ा बैंक है। इसके लाखों ग्राहक हैं, जो बैंक की एफडी या आरडी में निवेश करते हैं। मगर एफडी या आरडी आपको 6-7 फीसदी तक ही रिटर्न मिल सकता है। जबकि इसका शेयर मौजूदा रेट से ज्यादा अच्छा रिटर्न दे सकता है। इसलिए आपके लिए भी बेहतर है कि आप बैंक की एफडी या आरडी को छोड़ कर इसके शेयरों में पैसा लगाएं। यहां हम आपको इसके शेयर का टार्गेट प्राइस बताएंगे।
अभी कितने पर है शेयर
इस समय एसबीआई का शेयर 491.80 रु पर है। मगर ये शेयर आगे 675 रु तक जा सकता है। यानी आपको मौजूदा रेट से करीब करीब 38-40 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। आप एसबीआई के शेयरों में यदि 2 लाख रु लगा दें तो आराम से कुछ ही समय में आपको 80000 रु तक का फायदा होगा। बता दें कि ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इसके शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है।
क्यों है खरीदने की सलाह
एसबीआई इस समय लगातार अपनी बैलेंस शीट को बेहतर बना रहा है। कहा गया है कि इसके रिटर्न रेशियो में भी सुधार दिख रहा है। साथ ही बैंक मैनेजमेंट मजबूत डेब्ट पोर्टफोलियो बनाने पर काम कर रहा है। पिछली कुछ तिमाहियों में बैंक की एसेट क्वालिटी भी अच्छी हुई है। भारतीय स्टेट बैंक एक भारतीय बहुराष्ट्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। एसबीआई दुनिया का 43वां सबसे बड़ा बैंक है और 2020 की दुनिया के सबसे बड़े निगमों की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में 221 वें स्थान पर रहा था।
एसबीआई का रिटर्न
बीते शुक्रवार को एसबीआई का शेयर करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 491.80 रु पर बंद हुआ। इसके 1 महीने का रिटर्न 1.78 फीसदी रहा है। 6 महीनों में इसने 10.12 फीसदी रिटर्न दिया है। इसके 3 महीनों का रिटर्न 7.37 फीसदी रहा है। 2022 में अब तक 4.46 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 1 साल में इसने 36.31 फीसदी रिटर्न दिया है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
एसबीआई की मार्केट कैपिटल इस समय 4.38 लाख करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 549.00 रु और निचला स्तर 321.30 रु रहा है। बैंक ने दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए 62% की उछाल के साथ 8,432 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। बैड लोन्स के लिए कम प्रावधानों से इसके प्रोफिट को मिली। मुंबई स्थित बैंक ने एक साल पहले की अवधि में 5,196 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।
एटीएम सर्विस रहेगी बाधित
बैंक दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के कारण 28 और 29 मार्च को बंद रहेगा। देश के सबसे बड़े बैंक ने कहा है कि विभिन्न कर्मचारी संघों ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है, जिसका असर उसकी बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है। एसबीआई ने कहा कि बैंक ने हड़ताल के दिनों में अपनी शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है, मगर बैंक में काम हड़ताल से फिर भी प्रभावित हो सकता है। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने एसबीआई को सूचित किया कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए), भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (बीईएफआई) और अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओए) ने हड़ताल पर जाने के उनके इरादे का नोटिस दिया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications