SBI personal loan scheme for Agniveers: भारतीय स्टेट बैंक ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अग्निवीरों के लिए एक विशेष पर्सनल लोन योजना शुरू करने की घोषणा की है। बैंक ने एक बयान में कहा कि इस लोन योजना के तहत, SBI में सैलरी अकाउंट रखने वाले अग्निवीर बिना किसी जमानत के 4 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं और प्रोसेसिंग शुल्क की पूरी छूट के साथ।

बैंक ने कहा कि रीपेमेंट पीरियड अग्निपथ योजना की अवधि के अनुरूप होगी। इसके अलावा, बैंक 30 सितंबर, 2025 तक सभी रक्षा कर्मियों को 10.50 प्रतिशत की न्यूनतम ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
प्रोडक्ट लॉन्च करते हुए, बैंक के अध्यक्ष सी. एस. शेट्टी ने कहा, "एसबीआई में, हमारा मानना है कि जो लोग हमारी स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे हैं... वे अपने भविष्य के निर्माण में हमारे अटूट समर्थन के पात्र हैं। यह जिरो प्रोसेसिंग फी तो बस शुरुआत है क्योंकि हम ऐसे समाधान तैयार करते रहेंगे जो आने वाले वर्षों में भारत के वीरों को सशक्त बनाएंगे।
ये पहल, रक्षा वेतन पैकेज के माध्यम से भारत के आर्म्ड फोर्स के कल्याण के लिए बैंक की लॉन्ग टर्म पर आधारित हैं, जो अग्निवीरों के लिए लंबे समय से उपलब्ध है।
SBI के अनुसार, यह पहल उसके रक्षा वेतन पैकेज पर आधारित है, जो शून्य-शेष खाते, मुफ्त अंतरराष्ट्रीय गोल्ड डेबिट कार्ड, देश भर में एसबीआई एटीएम पर असीमित मुफ्त एटीएम लेनदेन, डेबिट कार्ड पर वार्षिक रखरखाव शुल्क की छूट, 50 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, 1 करोड़ रुपये का हवाई दुर्घटना बीमा और 50 लाख रुपये तक की स्थायी विकलांगता कवरेज जैसे लाभ देते है।
देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआई के पास जून 2025 तक 54.73 लाख करोड़ रुपये का जमा आधार और 42.54 लाख करोड़ रुपये का अग्रिम था। बैंक भारत में 22,980 शाखाएं, 62,200 एटीएम/एडीडब्ल्यूएम और 76,800 से अधिक बीसी आउटलेट संचालित करता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
