SBI Lakhpati RD: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) देश का सबसे बड़ा बैंक है और यह अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सेविंग्स और निवेश योजनाएं पेश करता रहता है। इन्हीं में से एक है 'हर घर लखपति आरडी योजना', जिसे आमतौर पर SBI लखपति आरडी कहा जाता है। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो छोटी रकम से शुरुआत कर एक तय टारगेट तक पहुंचना चाहते हैं।

क्या है SBI लखपति आरडी?
यह एक रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम है। इसमें ग्राहक हर महीने एक तय रकम जमा करता है और योजना के पूरा समय होने पर उसे एक मोटी रकम मिलती है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को टारगेट-आधारित बचत के लिए प्रेरित करना है। उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति 3, 4 या 5 साल बाद ₹2.25 लाख या ₹5.25 लाख पाना चाहता है, तो उसे हर महीने तय रकम जमा करनी होगी।
कौन खोल सकता है खाता?
यह योजना सभी भारतीय निवासियों के लिए उपलब्ध है।
आप इसे अकेले या संयुक्त खाते के रूप में खोल सकते हैं।
10 साल से ज्यादा उम्र के नाबालिग बच्चे भी इस खाता को खुद ऑपरेट कर सकते हैं।
छोटे बच्चों के लिए उनके माता-पिता या अभिभावक खाता खोल सकते हैं।
ब्याज दरें क्या हैं?
एसबीआई अपने ग्राहकों को इस योजना पर आकर्षक ब्याज दरें देता है।
3 और 4 साल की अवधि पर - 6.55% ब्याज
5 से 10 साल की अवधि पर - 6.30% ब्याज
ब्याज दरें तय होती हैं, इसलिए निवेशक पहले से जान सकता है कि योजना पूरी होने पर उसे कितनी राशि मिलेगी।
कितना निवेश करना होगा?
3 साल में ₹2,25,555 पाने के लिए - हर महीने लगभग ₹5,659 जमा करें।
4 साल में ₹2,25,555 पाने के लिए - हर महीने करीब ₹4,104 जमा करें।
5 साल में ₹2,25,555 पाने के लिए - हर महीने लगभग ₹3,194 बचत करें।
3 साल में ₹5,25,555 पाने के लिए - हर महीने करीब ₹13,186 जमा करने होंगे।
4 साल में ₹5,25,555 पाने के लिए - हर महीने ₹9,562 बचाना होगा।
5 साल में ₹5,25,555 पाने के लिए - हर महीने करीब ₹7,442 जमा करें।
क्यों खास है यह योजना?
इसमें बाजार का कोई जोखिम नहीं होता। ब्याज दरें पहले से तय होती हैं, इसलिए निवेशक को स्पष्टता रहती है। नियमित बचत से धीरे-धीरे एक बड़ा फंड तैयार हो जाता है। छोटे निवेशक भी आसानी से इसमें शामिल हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई, शादी या घर खरीदने जैसे लक्ष्यों के लिए यह योजना बेहद मददगार है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications