SBI JanNivesh: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक और एसबीआई म्यूचुअल फंड ने स्मॉल इनवेस्टर्स के लिए खास ऑफर लाए हैं. इसके तहत छोटे निवेशक बचत की शुरुआत केवल 250 रुपए के साथ शुरू कर सकते हैं. इसके लिए एसबीआई म्यूचुअल फंड ने जन निवेश एसआईपी की शुरुआत की है. इसका मकसद स्मॉल इनवेस्टर्स के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश को आसान बनाना है. बता दें कि एसबीआई म्यूचुअल फंड देश का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड हाउस है.
कहां से शुरू करें जन निवेश में SIP?
SBI म्यूचुअल फंड ने जन निवेश SIP को लॉन्च कर दिया है, जिसमें 250 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है. निवेशक SBI YONO APP के जरिए भी इस एसआईपी में निवेश शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा GROWW, Zerodha, Paytm जैसे प्लैटफॉर्म भी JanNivesh SIP में निवेश की सुविधा दे रहे. इनवेस्टर्स अपने स्मॉर्टफोन के जरिए भी जन निवेश स्कीम में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं.
क्या है जन निवेश एसआईपी?
जन निवेश एसआईपी के शुरु होने को लेकर SBI म्यूचुअल फंड ने नई जानकारी दी है. इसके मुताबिक SIP स्कीम में निवेश की लागत काफी कम होगी, जिससे अधिकतम निवेशकों को फायदा मिलेगा.बता दें कि म्यूचुअल फंड में निवेश की लागत उसके एक्सपेंस रेश्यो (Expense Ratio) से पता चलती है. निवेशकों को इस स्कीम में रोजाना, वीकली और मंथली ऑप्शन मिलते हैं. इसका मकसद ग्रामीण, छोटे कस्बों और शहरी इलाकों में रह रहे फर्स्ट टाइम इनवेस्टर्स को इनवेस्टमेंट प्रॉसेस से जोड़ना है, जिससे फाइनेंशियल इनक्लूजन को सपोर्ट मिलेगा.

फाइनेंशियल इनक्लूजन मिलेगा बढ़ावा
SBI म्यूचुअल फंड के ज्वाइंट CEO डीपी सिंह ने कहा कि 250 रुपए से शुरू होने वाली JanNivesh SIP का मकसद ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को अपने वित्तीय लक्ष्य को हासिल करने और सेविंग को इनवेस्टमेंट में बदलने में सहायता करेगी. वहीं, स्टेट बैंक के चेयरमैन चेल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने जन निवेश स्कीम को लेकर कहा कि हम फाइनेंशियल इंक्लूजन के एक नए युग की तरफ बढ़ रहे हैं.इसमें एसबीआई योनो ऐप और दूसरे फिनटेक प्लैटफॉर्म पर मिलने से जन निवेश एसआईपी स्कीम की पहुंच ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक हो पाएगी.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
