नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) इस वक्त सबसे सस्ता गोल्ड लोन दे रहा है। एसबीआई ने पर्सनल गोल्ड लोन स्कीम पर ब्याज दर को 7.50 फीसदी कर दिया है। स्टेट बैंक का दावा है कि गोल्ड लोन के लिए यह ब्याज दर सबसे कम है। अगर अचानक लोन की जरूरत पड़ जाए तो लोग अपने घर पर रखे गोल्ड के बदले आसानी से सस्ता गोल्ड लोन ले सकते हैं। वैसे भी अब आरबीआई ने अगस्त 2020 में गोल्ड ज्वैलरी पर ज्यादा कर्ज देने का निर्देश दिया है। अभी तक गोल्ड वैल्यू का 75 फीसदी का कर्ज मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 90 फीसदी कर दिया गया है। यानी अगर आपके पास 1 लाख रुपये का सोना है तो आप अब 90 हजार रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
जानिए कब तक देगा एसबीआई सस्ता गोल्ड लोन
एसबीआई ने अपने पर्सनल गोल्ड लोन स्कीम में किसी भी लोन अमाउंट के लिए ब्याज दर को 1 साल की एमसीएलआर से आधा फीसदी ज्यादा तय किया है। इस वक्त एसबीआई की 1 साल की एमसीएलआर 7 फीसदी है। इस प्रकार गोल्ड लोन पर ब्याज दर 7.50 फीसदी सालाना है। यह ब्याज दर 30 सितंबर 2020 तक मान्य रहेगी।
एसबीआई ने प्रोसेसिंग फीस भी घटाई
एसबीआई ने अपने गोल्ड लोन पर प्रोसेसिंग फीस को भी घटा दिया है। अब प्रोसेसिंग फीस के रूप में बैंक लोन राशि का 0.25 फीसदी और जीएसटी ले रहा है। हालांकि यहां पर न्यूनतम 250 रुपये और जीएसटी देना ही होगा। अगर प्रोसेसिंग फीस नहीं देना चाहते हैं तो आप योनो ऐप से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी।
एसबीआई से कितना गोल्ड लोन मिल सकता है
एसबीआई गोल्ड लोन स्कीम के तहत सोने के जेवर के अलावा सोने के सिक्के भी गिरवी रखता है। एसबीआई ने स्कीम के तहत अधिकतम लोन की सीमा को बढ़ा दिया है। अब एसबीआई सोने के बदले 20,000 रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का कर्ज दे रहा है। पहले एसबीआई अधिकतम 20 लाख रुपये तक का कर्ज ही देता था।
जानिए एसबीआई से कौन ले सकता है गोल्ड लोन
कोई भी 18 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति एसबीआई पर्सनल गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकता है। यह लोन आवेदन एकल या ज्वाइंट आधार पर किया जा सकता है। बैंक की शर्त है कि आपके पास आमदनी का एक जरिया भी होना चाहिए,, जिससे पता चले कि आप लोन पटा भी सकते हैं।
कितने दिनों के लिए देता है एसबीआई गोल्ड लोन
एसबीआई पर्सनल गोल्ड लोन स्कीम के तहत 3 तरह के गोल्ड लोन देता है। यह हैं गोल्ड लोन, लिक्विड गोल्ड लोन और बुलेट रिपेमेंट गोल्ड लोन। एसबीआई गोल्ड और लिक्विड गोल्ड लोन जैसे दोनों तरीकों में कर्ज लौटाने की अवधि अधिकतम 36 महीने है। वहीं एसबीआई बुलेट रिपेमेंट गोल्ड लोन में यह अवधि 12 महीने ही है।
एसबीआई गोल्ड लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
एसबीआई गोल्ड लोन लेने के लिए आपके पास यह दस्तावेज होना जरूरी है।
-दो फोटो के साथ गोल्ड लोन के लिए आवेदन फॉर्म
-पते के प्रमाण के साथ पहचान के दस्तावेज
-बिना पढ़े लिखे आवेदकों के मामले में गवाह पत्र की जरूरत
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
