नई दिल्ली, जून 29। देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ते दाम के कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग तेजी से बढ़ी है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बुकिंग महिनों वेटिंग में है। भारत सरकार का भी लक्ष्य है कि देश की सड़को पर 2030 तक 100 फीसदी इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौंड़े। लोगों को ई-व्हीकल के प्रयोग के लिए प्रेरित करने हेतु सरकार ने कुछ स्कीम चलाई है। देश के बैंकों ने भी किफायती लोन की पेशकश कर के ई-व्हीकल के उपयोग को प्रेरित किया है।
एसबीआई दे रहा है लोन
भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई भी देश में ग्रीन एनर्जी के उपयोग के विस्तार के लिए सस्ती दर पर ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ग्रीन कार लोन स्कीम की शुरुआत की है। ग्रीन कार लोन योजना का मकसद लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रयोग लिए प्रोत्साहित करना है। भारतीय स्टेट बैंक की यह लोन योजना गाड़ी के दाम का 90 प्रतिशत धन फाइनेंस करता है। एसबीआई ने ग्रीन वाहन लोन योजना पर 0.20 फीसदी कम ब्याज लेगा।
कैसे कम होगी ईएमआई
लोन लेने के लिए सबसे आवश्यक है आपका क्रेडिट स्कोर, अगर आप एक अच्छा क्रेडिट स्कोर रखते है तो आपको लोन लेने में आसानी होगी और साथ ही योजना के कुछ छूट का भी लाभ मिलेगा। सामान्य तौर पर 750 से ऊपर के क्रेडिट स्कोर को लोन के लिए सही माना जाता है। अगर आपका स्कोर 750 से ऊपर का है तो आपको लोन 7.25 फीसदी ब्याज पर लोन ले सकेंगे। आपको लोन के अवधि में भी फायदा मिलेगा। लोन चुकाने के समय को 8 साल तक कराया जा सकता है, इस तरह आप पर महंगी ईएमआई का बोझ भी नहीं पड़ेगा।
कितना मिलेगा लोन
सरकारी कर्मचारी जिनकी सालाना कमाई 3 लाख या उससे अधिक की है उन्हे उनकी सैलरी का 48 गुना कर्ज के रूप में मिल सकेगा। व्यापारियों और प्राइवेट नौकरी वालो को उनके आइटीआर और लोन की भुगतान की वैल्यू कैलकुलेट करने के बाद उनके नेट प्रॉफिट का 4 गुना लोन मिल सकेगा। कृषि से जुड़े लोग जिनकी सालाना कमाई 4 लाख रुपये से कम है उनको सालाना कमाई के तीन गुना लोन मिलेगा।
कौन से दस्तावेज लगेंगे
-6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
-2 पासपोर्ट साइज फोटो
-पहचान पत्र- पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड
-सैलरी स्लिप
-कृषि क्षेत्र के आवेदक के लिए जमीन के कागज
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
