देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा झटका दिया है. सरकारी बैंक ने लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. दरअसल, बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट यानी MCLR को बढ़ा दिया है. बैंक ने लोन दरों में 10 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया है. नई दरें आज 15 अगस्त से ही लागू हो गई हैं. SBI के आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है.
महंगा हो गया लोन
SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ओवरनाइट अवधि के लिए MCLR बढ़कर 8.20% हो गया है, जोकि पहले 8.10% थी. एक महीने की अवधि के लिए दरें 8.35 फीसदी से बढ़ाकर 8.45 फीसदी हो गई है. 3 महीने के लिए MCLR 8.40 फीसदी से बढ़कर 8.50 फीसदी कर दिया है. 6 महीने के लिए MCLR 8.75 फीसदी से बढ़ाकर 8.85 फीसदी हो गई है.
1 साल की अवधि के लिए MCLR 8.85% से बढ़ाकर 8.95% कर दिया है. 2 साल की अवधि के लिए 8.95% से बढ़ाकर 9.05 फीसदी कर दिया है. वहीं, 3 साल की अवधि के लिए MCRL 9.0% से बढ़ाकर 9.10 फीसदी कर दिया है.

लोन EMI पर होगा असर?
RBI ने नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. बावजूद इसके चुनिंदा बैंकों ने लेंडिंग रेट्स में इजाफा किया है. क्योंकि आमतौर पर बैंक की निर्भरता MCLR से बदलकर अब एक्सटर्नल लेंडिंग रेट्स पर हो गया है. रिजर्व बैंक यानी RBI की अगस्त पॉलिसी में लगातार 9वीं बार ब्याज दरों को स्थिर रखा गया. इस लिहाज से मौजूदा रेपो रेट 6.5% पर बरकरार है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
