नई दिल्ली, मई 10। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अमीरों पर जमकर मेहरबानी की है। बैंक ने अपने अमीर ग्राहकों के लिए एफडी की ब्याज दरों में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी की है। यही नहीं यह बढ़ोत्तरी आज से ही लागू भी हो गई है। आइये जानते हैं कि किन अमरी ग्राहकों को अब एसबीआई की एफडी पर कितना ज्यादा मिलेगा ब्याज।
एसबीआई अमीरों को अब एफडी पर देगा ज्यादा ब्याज
एसबीआई ने अमीर ग्राहकों यानी जिनके पास एफडी कराने के लिए ज्यादा पैसा है, उनको अब एफडी पर काफी ज्यादा ब्याज देने का फैसला किया है। एसबीआई ने 2 करोड़ रुपये या उससे अधिक रुपये की एफडी कराने वालों को ज्यादा ब्याज देने का फैसला किया है।
जानिए अमीरों को कितना ज्यादा मिलेगा ब्याज
एसबीआई की अपनी बेवसाइट पर दी जानकारी के अनुसार अब 2 करोड़ रुपये और इससे ज्यादा की एफडी कराने वालों को 40 से लेकर 90 बीपीएस ज्यादा ब्याज मिलेगा। यहां पर यह जानना जरूरी है कि 100 बीपीएस का मतलब 1 फीसदी होता है। इस प्रकार से एसबीआई ने अमीरों को करीब 0.90 फीसदी तक ज्यादा ब्याज देने का फैसला किया है। आमतौर पर एसबीआई इसे डोमेस्टिक बल्क टर्म डिपॉजिट्स कहता है।
जानिए दिनों के हिसाब से अमीरों को कितना ज्यादा मिलेगा ब्याज
एसबीआई की बेवसाइट के अनुसार 45 दिन की अवधि तक के टर्म डिपॉजिट पर ब्याज की दर 3 फीसदी परबनी रहेगी। वहीं 46 दिन से 179 दिनों के लिए इसे 3 फीसदी से बढ़ाकर 3.5 फीसदी किया गया है। इसके अलावा 180 दिन से लेकर 210 दिन की जमा पर ब्याज दर में 40 बेसिस पॉइंट्स (बीपीएस) की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह ब्याज दर 3.1 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 3.5 फीसदी हो गई है। वहीं 211 दिन से लेकर 1 साल से कम अवधि की एफडी पर ब्याज दर 3.3 फीसदी से बढ़ाकर 3.75 फीसदी की गई है।
जानिए ज्यादा दिनों पर एफडी पर अमीरों को कितना मिलेगा ब्याज
एसबीआई ने 1 साल से लेकर 2 साल से कम अवधि वाले डिपॉजिट्स पर ब्याज दर 3.6 फीसदी से बढ़कर 4 फीसदी की है। वहीं 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि वाली जमा राशि पर ब्याज को 3.6 फीसदी से बढ़ाकर 4.25 फीसदी किया गया है। इस प्रकार इसमें 65 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी हुई है। एसबीआई ने 3 साल से लेकर 5 साल से कम अवधि और 5 साल से लेकर 10 साल की अवधि पर ब्याज दर 3.6 फीसदी से बढ़ाकर 4.5 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा अगर एफडी करने वाला सीनियर सिटीजन्स है तो उसे 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
