देश के किसी भी सरकारी या निजी बैंक में अकाउंट खोलने पर कोई भी चार्ज नहीं लगता है, लेकिन वहीं अगर आपको अकाउंट बंद करवाना है, तो लगभग सभी बैंक चार्ज लगाते हैं. आज हम जानेंगे की एसबीआई (SBI), एचडीएफसी (HDFC) सहित देश के पांच बड़े बैंक सेविंग अकाउंट (Saving Account) बंद करवाने पर कितना चार्ज लेते है.

केनरा बैंक (Canara Bank)
यह बैंक लिस्ट में दिए गए बाकि सभी बैंक के मुकाबले सेविंग अकाउंट बंद करने पर सबसे कम चार्ज लेता है. इस बैंक में सेविंग अकाउंट खोलने पर कोई चार्ज नहीं लगता है. वहीं अगर आप अपने सेविंग अकाउंट को 14 दिनों के भीतर बंद करना चाहते हैं, तो भी बैंक आपसे कोई चार्ज नहीं लेगा.
लेकिन 14 दिनों के बाद और 1 साल के भीतर अगर आप अपना सेविंग अकाउंट बंद करते हैं, तो आपसे 200 रुपये की क्लोजिंग फीस (Closing Fees) सहित जीएसटी (GST) लिया जाता है. इसके अलावा अगर 1 साल के बाद कोई व्यक्ति अपना अकाउंट बंद करवाता है, तो उसे 100 रुपये की क्लोजिंग फीस सहित जीएसटी देना पड़ता है.
1 साल के भीतर बंद करने पर यह बैंक सबसे कम क्लोजिंग फीस लेता है.
पंजाब एंड सिंध बैेंक (Punjab And Sindh Bank)
केनरा बैंक के बाद पंजाब एंड सिंध बैंक सेविंग अकाउंट बंद करने पर सबसे कम चार्ज लगाता है. इस बैंक में भी 14 दिनों के अंदर सेविंग अकाउंट बंद करने पर कोई चार्ज नहीं लगता है. वहीं अगर आप 14 दिनों के बाद और 12 महीनों के भीतर अपना सेविंग अकाउंट बंद करना चाहते हैं, तो आपको 300 रुपये से 500 रुपये के बीच क्लोजिंग फीस देनी पड़ती है.
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
एचडीएफसी में सेविंग अकाउंट बंद करने पर वरिष्ठ नागिरकों को विशेष छूट दी जाती है. अगर आप 14 दिनों के अंदर अकाउंट बंद करवाते है, तो कोई चार्ज नहीं लगता है. वहीं अगर आप 15 दिन से लेकर 1 साल के बीच अकाउंट बंद कराते हैं, तो 500 रुपये का चार्ज लगता है.
वहीं वरिष्ठ नागरिकों की बात करें तो, उनको 300 रुपये ही चार्ज चुकाना पड़ता है. इसके अलावा अगर आप एक साल बाद बैंक अकाउंट बंद कराते हैं तो आपको कोई भी चार्ज नहीं देना पड़ेगा.
एसबीआई (SBI)
एचडीएफसी की तरह देश का सरकारी दिग्गज बैंक स्टेट, बैंक ऑफ इंडिया भी एक साल के बाद अकाउंट बंद करने पर कोई चार्ज नहीं लगाता. वहीं अन्य बैंकों की तरह एसबीआई में भी 14 दिनों के अंदर अकाउंट बंद करने पर भी कोई चार्ज नहीं लगता है. इसके अलावा अगर आप 15 दिन से लेकर 1 साल के बीच अपना अकाउंट बंद करवाते हैं तो आपको 500 रुपये की क्लोजिंग फीस और जीएसटी देना पड़ेगा.
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
आईसीआईसीआई बैंक शुरूआती समय में सबसे ज्यादा छूट देता है. अगर आप इस बैंक में 30 दिनों के अंदर अकाउंट बंद करते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा. लेकिन 30 दिन के बाद और 1 साल के अंदर अकाउंट बंद कराने पर 500 रुपये की क्लोजिंग फीस जीएसटी के साथ चुकानी होगी. इसके अलावा 1 साल के बाद बैंक बंद करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा.
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
