आज के समय में हर कोई अपनी मेहनत की मोटी और गाढ़ी कमाई की बचत कर उसे फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करना पसंद करते हैं।
नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई अपनी मेहनत की मोटी और गाढ़ी कमाई की बचत कर उसे फिक्सड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करना पसंद करते हैं। एफडी में निवेश करने का सीधा मतलब यह है कि बैंक में आपने एक निश्चित समय के लिए अपनी बचत को जमा कर दिया है।

जिसके बदले आपको ब्याज दिया जाता है। यानी एफडी होल्डर बीच में ही एफडी से पैसा नहीं निकाल सकता। एफडी करवाने वाले लोगों की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम डिजाइन की गई है। यह एक एफडी स्कीम है लेकिन ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा निकाल सकता है और खास बात यह है कि उसे एफडी पूरी तरह तुड़वानी भी नहीं पड़ेगी।
1000 रुपए के मल्टीपल में पैसे निकाल सकते जरूरत के वक्त
एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम एक तरह की फिक्स्ड डिपॉजिट या टर्म डिपॉजिट स्कीम है। आप जरूरत के समय 1000 रुपये के मल्टीपल्स यानी गुणा में पैसे निकाल सकते हैं। दरअसल एमओडीएस एक तरह का टर्म डिपॉजिट ही है, लेकिन इसकी खासियत यह है कि यह डिपॉजिटर के सेविंग्स या करंट अकाउंट से लिंक्ड होता है। ऐसे में अगर डिपॉजिटर उस लिंक्ड अकाउंट से पैसे निकालना चाहता है और वह अमाउंट अकाउंट में मौजूद नहीं है तो पैसे एमओडी से निकाले जा सकते हैं। एमओडीएस पर भी उतना ही ब्याज मिलता है, जो एसबीआई में एक आम एफडी पर है। विदड्रॉल के बाद ब्याज एमओडी में बचे अमाउंट पर मिलता रहता है।
1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि
- एमओडीएस के लिए मिनिमम डिपॉजिट लिमिट 10,000 रुपये है।
- बाद में इसमें 1000 रुपये के मल्टीपल्स यानी गुणा में और पैसे डिपॉजिट किए जा सकते हैं।
- इसमें मैक्सिमम अमाउंट के लिए कोई लिमिट तय नहीं है। एसबीआई एमओडीएस को 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए खुलवाया जा सकता है।
- इसमें प्रीमैच्योर विदड्रॉल की भी सुविधा है। हालांकि इस पर टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स ) एप्लीकेबल है।
- एमओडीएस पर लोन लेने और नॉमिनेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
- इसे एसबीआई की एक ब्रांच से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है।
- एसबी प्लस अकाउंट के लिए तीन हजार रुपये का मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य है।
- बैलेंस कम होने पर एमओडीएस तोड़कर अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा।
- अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते है। https://www.sbi.co.in/portal/web/personal-banking/sbi-mods
बदल गए हैं SBI एटीएम से पैसे निकालने के नियम
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, एसबीआई मेट्रो शहरों में अपने नियमित बचत खाताधारकों को एटीएम से एक महीने में 8 मुफ्त लेनदेन करने की अनुमति देता है। मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट पार करने पर ग्राहकों से प्रत्येक लेनदेन पर चार्ज लिया जाता है। एसबीआई एक महीने में अपने नियमित बचत खाताधारकों को 8 मुफ्त लेनदेन की अनुमति देता है। इनमें 5 एसबीआई एटीएम और किसी अन्य बैंक के 3 एटीएम से मुफ्त लेनदेन शामिल है। गैर-मेट्रो शहरों में 10 मुफ्त एटीएम लेनदेन होते हैं, जिसमें 5 लेनदेन एसबीआई से किए जा सकते हैं, जबकि बैंकों के एटीएम से 5 अन्य है। बैंक खाते में 1,00,000 रुपये से ज्यादा का औसत मासिक बैलेंस करने वाले बचत खाताधारकों को स्टेट बैंक ग्रुप (एसबीजी) व अन्य बैंकों के एटीएम में असीमित लेनदेन की सुविधा देती है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
