FD Interest Rate: एसबीआई में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी कराने की सुविधा मिलती है। लेकिन इन सभी समय के दौरान ब्याज दरें अलग अलग होती हैं। ऐसे में कई बार कुछ दिन के अंतर पर ही ब्याज दरों में अंतर आ जाता है।
इसलिए आज यहां पर जानिए एसबीआई की सभी समय के दौरान की एफडी पर कितना ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा एसबीआई स्पेशल एफडी स्कीम भी इस वक्त चला रहा है। जानेंगे उसकी भी ब्याज दर।

एसबीआई 7 से लेक 45 दिन की एफडी पर इस वक्त 3.00 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस दौरान 3.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
इसके अलावा एसबीआई 46 दिन से लेकर 179 दिन की एफडी पर इस वक्त 4.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं इसी समय के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 5.00 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
इसके अलावा 180 दिन से लेकर 210 दिन की एफडी पर एसबीआई इस वक्त 5.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 5.75 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
स्टेट बैक में 211 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर इस वक्त 5.75 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं इसी समय के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
एसबीआई 1 से लेकर 2 से कम की एफडी पर इस वक्त 6.80 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं इस समय के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 7.30 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
2 से लेकर 3 से कम की एफडी पर एसबीआई इस वक्त 7.00 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। वहीं इस समय के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को स्टेट बैंक 7.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।
3 साल से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर एसबीआई इस वक्त 6.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
एसबीआई में 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी पर इस वक्त 6.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
एसबीआई में इस वक्त एक स्पेशल एफडी स्कीम चल रही है। इस एफडी स्कीम का नाम है अमृत कलश एफडी स्कीम। यह 400 दिन की एफडी स्कीम है। इसमें 7.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम में 7.60 प्रतिशत का ब्यााज दिया जा रहा है।
एसबीआई इसके अलावा एक खास एफडी स्कीम भी चला रहा है। इस एफडी स्कीम का नाम है सर्वोत्तम, लेकिन एफडी स्कीम का फायदा उठाने के लिए न्यूनतम 15 लाख रुपये या इससे ज्यादा की एफडी करानी होगी। यह एफडी अधिकतम 2 करोड़ रुपये की कराई जा सकती है। अगर यह एफडी 1 साल के लिए कराई जाती है तो इस पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम के तहत 7.60 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
इसके अलावा सर्वोत्तम एफडी स्कीम के तहत 2 साल के लिए 7.40 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.90 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। सर्वोत्तम एफडी में एसबीआई ने केवल एक ही शर्त लगाई है कि इस एफडी को बीच में कैश नहीं कराया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications