SBI Lending Rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करके इसे 6 फीसदी कर दिया गया है। रिजर्व बैंक के इस ऐलान के बाद आपके होम लोन और कार लोन समेत तमाम कर्जों पर वसूले जाने वाली ब्याज दरों और उनकी EMI कम हुई है।
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी मुख्य कर्ज दरों (लेंडिंग रेट्स) में 0.25% तक की कटौती की है। हालांकि SBI की MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट) में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल लोन, जैसे होम लोन, अब पहले से सस्ते हो गए हैं।

SBI एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट (EBR)
15 अप्रैल 2025 से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी External Benchmark Rate (EBR) को 8.65% कर दिया है। यह दर उन फ्लोटिंग रेट लोन के लिए लागू होती है जो होम लोन और MSME लोन जैसे कर्जों पर दिए जाते हैं। यह नियम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय किया गया है।
SBI की MCLR दरें (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी MCLR दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। MCLR वो दर होती है, जिस पर बैंक अलग-अलग अवधि के लिए लोन देता है। ओवरनाइट और 1 महीने के लिए MCLR दर 8.20% 3 महीने की MCLR 8.55% और 6 महीने की MCLR 8.90% है। 1 साल की MCLR 9.00% है। 2 साल की MCLR 9.05% है और 3 साल की MCLR 9.10% है।
SBI की RLLR (Repo Linked Lending Rate) दरें
SBI की RLLR दर सीधे RBI के रेपो रेट से जुड़ी होती है, साथ ही इसमें एक क्रेडिट रिस्क प्रीमियम (CRP) भी जोड़ा जाता है। अब बैंक ने बेस RLLR को 0.25% (25 बेसिस प्वाइंट) घटा दिया है। पहले यह 8.50% + CRP थी, जिसे अब घटाकर 8.25% + CRP कर दिया गया है। लोन की ब्याज दर अब RLLR के साथ आपके क्रेडिट स्कोर और प्रोफाइल पर निर्भर करेगी, लेकिन इसकी बेस दर घटने से ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
SBI की होम लोन ब्याज दरें
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की होम लोन ब्याज दरें अब उधार लेने वाले के CIBIL स्कोर पर निर्भर करती हैं। अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री वाले ग्राहकों को कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
SBI होम लोन की ब्याज दर 8% से 8.95% के बीच रहेगी और यह आपकी क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। SBI होम लोन मैक्सगेन OD (ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी वाला लोन) ब्याज दर 8.25% से 9.15% के बीच और टॉप-अप लोन की ब्याज दर 8.30% से 10.80% के बीच है। यह वो लोन है जो मौजूदा होम लोन पर अतिरिक्त लिया जाता है। इन सभी दरों को 15 अप्रैल 2025 से लागू किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications