SBI FD Rates: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 16 मई 2025 से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में 0.20% (20 बेसिस प्वाइंट) की कटौती की है। यह कटौती सभी ग्राहकों, जिसमें सीनियर सिटीजन भी शामिल हैं, पर लागू होती है। यह पिछले महीने 15 अप्रैल 2025 को की गई कटौती के बाद दूसरी बार है जब बैंक ने FD दरों में कमी की है।

आम नागरिकों को इतना मिलेगा ब्याज
अब आम ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 3.30% से 6.70% तक का ब्याज मिलेगा, जो पहले 3.50% से 6.90% था। यह कटौती पिछले महीने 15 अप्रैल 2025 को हुई कटौती के ठीक एक महीने बाद की गई है। इससे पहले, एसबीआई ने 7 दिनों से 10 साल तक की अवधि के लिए 3.50% और 6.90% हर साल के बीच ब्याज दरों की पेशकश की थी। SBI kके अनुसार, 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को ब्याज दर पर 10 बेसिस प्वाइंट (0.10%) का अतिरिक्त फायदा मिलेगा।
'अमृत वृष्टि' योजना पर एफडी कटौती का असर
SBI की विशेष एफडी योजना 'अमृत वृष्टि' की ब्याज दर भी घटाई गई है। इस योजना की अवधि 444 दिन है। कटौती के बाद अब आम जनता को इस पर 6.85% ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.05% था।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई दरें
वरिष्ठ नागरिकों को अब एफडी पर अधिकतम 7.30% ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.50% था। 'अमृत वृष्टि' योजना में वरिष्ठ नागरिकों को अब 7.35% ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.55% था।
एसबीआई Green Rupee Term Deposit स्कीम
अगर आप SBI में ग्रीन इनवेस्टमेंट का सोच रहे हैं, तो बैंक की Green Rupee Term Deposit स्कीम एक खास ऑप्शन हो सकती है। यह स्कीम तीन खास अवधि के लिए मौजूद है। इनमें 1111 दिन, 1777 दिन और 2222 दिन शामिल हैं। एसबीआई वेबसाइट के अनुसार, इसमें मिलने वाली ब्याज दर SBI की सामान्य एफडी (Card Rate) से 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10% कम हुई है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
