SBI New FD Rates 2025: अगर आपने हाल ही में या जल्द ही फिक्स्ड डिपॉजिट कराने का प्लान बनाया है, तो यह खबर जरूर पढ़ें। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अब कुछ छोटी अवधि की FD पर कम ब्याज दे रहा है। ये नई ब्याज दरें 15 जुलाई 2025 से लागू हो चुकी हैं।

किन एफडी स्कीमों पर कम हुआ ब्याज?
SBI ने जिन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीमों पर ब्याज घटाया है, वे 46 दिन से लेकर 1 साल से कम की अवधि वाली हैं। 0.15% (15 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती की गई है।
नई ब्याज दरें (सामान्य नागरिकों के लिए)
46 से 179 दिन की FD: अब मिलेगा 4.90% ब्याज (पहले 5.05%)
180 से 210 दिन की FD: अब मिलेगा 5.65% ब्याज (पहले 5.80%)
211 दिन से 1 वर्ष से कम FD: अब मिलेगा 5.90% ब्याज (पहले 6.05%)
वरिष्ठ नागरिकों को भी हुआ असर
सीनियर सिटीजन के लिए भी SBI ने इन्हीं FD स्कीमों पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। हालांकि, उन्हें सामान्य ग्राहकों से थोड़ा ज्यादा ब्याज अब भी मिलेगा।
नई ब्याज दरें (सीनियर सिटीजन के लिए)
46 से 179 दिन की FD: अब मिलेगा 5.40% ब्याज (पहले 5.55%)
180 से 210 दिन की FD: अब मिलेगा 6.15% ब्याज (पहले 6.30%)
211 दिन से 1 वर्ष से कम FD: अब मिलेगा 6.40% ब्याज (पहले 6.55%)
SBI अधिकतम कितनी ब्याज दे रहा है?
SBI फिलहाल सामान्य नागरिकों को 3.05% से 6.45% तक की ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। यह 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर लागू होती हैं। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 3.55% से लेकर 7.05% तक ब्याज मिल सकता है। इसमें SBI WeCare स्कीम जैसे विकल्प शामिल हैं जो ज्यादा ब्याज देती हैं।
पुरानी FD पर नहीं होगा असर
अगर आपने पहले से FD करवा रखी है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। नई ब्याज दरें सिर्फ नई FD पर लागू होंगी। पुरानी FD पर वही ब्याज मिलेगा जो पहले तय हुआ था।
SBI ने छोटी अवधि की एफडी पर ब्याज दरें घटाकर ग्राहकों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में, अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो FD की नवीनतम ब्याज दरों की जानकारी लेकर ही निवेश करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा रिटर्न पाया जा सके।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications