SBI Credit Card New Rules: 1 सितंबर से बदलेंगे रिवॉर्ड प्वाइंट्स, जानें नया नियम

SBI Credit card: क्रेडिट कार्ड यूज़ करने वालों के लिए रिवॉर्ड प्वाइंट्स एक बड़ी सुविधा मानी जाती है। शॉपिंग, ऑनलाइन पेमेंट या बिल भरते समय पॉइंट्स इक्कठा करने की आदत अब लगभग हर यूज़र में दिखती है। लेकिन अब एसबीआई कार्ड ने अपने ग्राहकों के लिए रिवॉर्ड प्रोग्राम में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए नियम 1 सितंबर 2025 से लागू होंगे और इनका सीधा असर लाखों कार्डधारकों पर पड़ेगा।

SBI Credit card

किन ग्राहकों को सबसे ज्यादा असर होगा?

एसबीआई कार्ड की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, ये बदलाव खासतौर पर तीन कार्ड्स पर लागू होंगे:

लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड

लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड सेलेक्ट

लाइफस्टाइल होम सेंटर एसबीआई कार्ड प्राइम

इन कार्ड्स से किए गए डिजिटल गेमिंग और सरकारी पोर्टल्स पर पेमेंट पर अब कोई रिवॉर्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे। यानी इन खास कैटेगरी के खर्च पॉइंट्स प्राप्त करने की लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

यह पहला बदलाव नहीं है

एसबीआई समय-समय पर अपने रिवॉर्ड प्रोग्राम को अपडेट करता रहता है। दिसंबर 2024 में भी बैंक ने डिजिटल गेमिंग पर प्वाइंट्स देना बंद कर दिया था। बैंक का मानना है कि ग्राहकों को कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स पाने के लिए नहीं बल्कि जिम्मेदारी और जरूरत के हिसाब से करना चाहिए।

दूसरे बैंकों ने भी किया ऐसा

सिर्फ एसबीआई ही नहीं बल्कि देश के अन्य बड़े बैंक भी इस दिशा में कदम उठा चुके हैं। एचडीएफसी बैंक ने जून 2025 में इसी तरह का बदलाव किया था। 1 जुलाई से स्किल-बेस्ड ऑनलाइन गेमिंग पर किए गए पेमेंट्स पर कोई रिवॉर्ड प्वाइंट्स नहीं दिए जा रहे हैं। इससे साफ है कि धीरे-धीरे बैंक इस सेक्टर से रिवॉर्ड बेनिफिट्स को हटा रहे हैं।

रिवॉर्ड प्वाइंट्स का इस्तेमाल ऐसे करें

ग्राहकों के मन में सवाल आता है कि पहले से जो प्वाइंट्स जमा हैं, उनका क्या होगा?

रिडीम करने पर 99 रुपए फीस और टैक्स देना जरूरी है।

प्वाइंट्स से खरीदे गए प्रोडक्ट सिर्फ कार्डधारक के रजिस्टर्ड एड्रेस पर ही पहुंचेंगे।

अगर प्वाइंट्स से बकाया क्रेडिट कार्ड बिल चुकाना है तो इसके लिए कम से कम 2,000 प्वाइंट्स का इस्तेमाल करना होगा।

अलग-अलग एसबीआई कार्ड्स के पॉइंट्स को आपस में मर्ज या ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

ग्राहकों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

अगर आप एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इन नए नियमों पर नज़र रखना जरूरी है। कोशिश करें कि जमा किए गए प्वाइंट्स समय रहते रिडीम कर लें। साथ ही डिजिटल गेमिंग या सरकारी पोर्टल्स पर पेमेंट करने से पहले ये जान लें कि अब इन पर कोई रिवॉर्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+