SBI Annuity Deposit Scheme: निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन मौजूद है। एसबीआई के ग्राहकों को टर्म डिपॉजिट में निवेश के अलावा स्पेशल डिपॉजिट स्कीम में भी पैसा जमा करके ब्याज पाने का मौका मिल रहा है। इस एसबीआई स्कीम की खास बात ये है कि इसमें एकमुश्त डिपॉजिट करना होता है, उसके बाद आपको हर महीने ब्याज के साथ गारंटीम इनकम होगी। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

हर महीने ब्याज के साथ गारंटीड इनकम होगी पक्की
SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम की खास बात ये है कि इसमें एकमुश्त डिपॉजिट करना होता है, उसके बाद आपको हर महीने ब्याज के साथ गारंटीम इनकम मिलेगी। इस स्कीम में कस्टमर को हर महीने प्रिंसिपल अमाउंट के साथ ब्याज दिया जाता है। इसके साथ ही, यह ब्याज अकाउंट में बची रकम पर हर तिमाही कम्पाउंडिंग पर कैलकुलेट किया जाता है। SBI की वेबसाइट के अनुसार, डिपॉजिट पर वहीं ब्याज मिलता है, जो बैंक के टर्म डिपॉजिट यानी एफडी पर मिलता है।
इतने समय के लिए करें निवेश
इस स्कीम में आप 3 साल, 5 साल, 7 साल, या 120 महीने के लिए एकमुश्त राशि को जमा किया जा सकता है। मिनिमम एन्यूटी 1000 रुपये रुपये प्रति महीना है। इसमें मैक्सिमम डिपॉजिट की कोई लिमिट नहीं है। एसबीआई की सभी ब्रांच में यह स्कीम मौजूद है।
इस स्कीम से मिलते हैं ये सभी फायदे
SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन को टर्म डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज मिलता है। इसमें नॉमिनेशन सुविधा उपलब्ध है। कस्टमर को यूनिवर्सल पासबुक भी जारी किया जाएगा। एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर की भी सुविधा है।
इसके अलावा इसमें आपको लोन लेने की भी सुविधा मिलती है। यानी जरूरत पर आपको एन्यूटी के बैलेंस अमाउंट के 75% तक की रकम का ओवरड्राफ्ट/लोन मिल सकता है। वहीं, अगर डिपॉजिटर की मृत्यु हो जाती है तो उस समय स्कीम क्लोज की जा सकती है। इसके अलावा 15 लाख रुपये तक की डिपॉजिट के लिए भी समय प्री-पेमेंट भी किया जा सकेगा। वहीं, प्री-मैच्योर पेनल्टी भी उसी रेट से देनी होगी, जिस रेट से एफडी पर लगता है। टर्म डिपॉजिट के अनुसार, इस योजना में प्री-मेच्योर पेनल्टी लगाई जाती है।
कौन कर सकता है इस स्कीम इंवेस्ट?
कोई भी भारतीय नागरिक यह अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसमें माइनर भी अकाउंट खुलवा सकते है। इसके अलावा यह अकाउंट सिंगल या ज्वाइंट दोनों मोड में खुलवाया जा सकता है।
कब मिलता है इस स्कीम का पैसा? (sbi annuity deposit scheme Calculator)
इस एसबीआई स्कीम में एन्यूटी का भुगतान डिपॉजिट होने के अगले महीने निर्धारित तारीख से किया जाएगा लेकिन मान लीजिए कि अगर किसी महीने 29, 30 और 31 तारीख महीने में नहीं है, तो उसके अगले महीने के एक तारीख को एन्यूटी आपको मिलेगी। एन्यूटी का भुगतान टीडीएस काटकर लिंक्ड सेविंग्स अकाउंट या करंट अकाउंट में बैंक के द्वारा भेज दिया जाएगा।
मान लीजिए अगर आप स्कीम में 7.5 फीसदी ब्याज के आधार पर 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो कैलकुलेटर के मुताबिक आपको हर महीने 11,870 रुपये आपको मिलेंगे। हर महीने आपको मंथली इनकम के रूप में इससे पैसा मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
