नई दिल्ली, जून 21। अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी के लिए भी उस ऑप्शन में निवेश करना बहुत जरूरी है जो आपको लंबी अवधि तक स्थिर रिटर्न दे। कई बार लोग गलत जगहों पर निवेश कर देते हैं। फिर बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। ऐसे में निवेश करने के लिए सही जगह को जानना और समझना जरूरी है। आज हम आपको एक ऐसी योजना बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको निवेश करने पर विचार करना चाहिए। एसबीआई की एन्युटी स्कीम के माध्यम से आपको एक निश्चित समय के बाद मासिक इनकम प्राप्त होगी। आप इस स्कीम में निवेश करके हर महीने 10000 रु तक कमा सकते हैं।
कितने महीनों के लिए करना होगा निवेश
आप एसबीआई की एन्युटी स्कीम में 36, 60, 84 या 120 महीने की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश पर चुनी हुई अवधि के लिए ब्याज की दर उतनी ही होगी जितनी सावधि जमा (एफडी) पर। यानी जैसे कि यदि आप 36 महीनों की अवधि चुनते हैं तो आपको उतना ही ब्याज मिलेगा, जितना एसबीआई की 36 महीनों की एफडी पर है।
कैसे मिलेंगे 10000 रु
अगर आप हर महीने 10,000 रुपये प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको 5,07,964 रुपये जमा करने होंगे। आपके द्वारा जमा की जाने वाली इस राशि पर आपको 7 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा। इससे आपको हर महीने 10,000 रुपये मिलने लगेंगे। एसबीआई एन्युटी योजना में हर महीने न्यूनतम 1,000 रुपये जमा किए जा सकते हैं। इस योजना में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। एन्युटी पेमेंट में ग्राहक द्वारा जमा की गई राशि पर एक निश्चित समय के बाद ब्याज शुरू होता है।
इन्हें मिलेगा ज्यादा ब्याज
बता दें कि एसबीआई की एन्युटी स्कीम में एसबीआई के स्टाफ और एसबीआई के पेंशनर्स को लागू ब्याज दर से 1 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाता है। हालांकि जो ब्याज मिलता है बैंक उस पर टीडीएस काटेगा। निवेश के लिहाज से एसबीआई एन्युटी स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी काफी बेहतर है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीनियर सिटीजन ब्याज इनकम पर काफी आश्रित होते हैं।
जानिए स्कीम के बाकी फायदे
एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार किसी भी स्थिति में न्यूनतम डिपॉजिट राशि 25000 रुपये से कम नहीं होनी चाहिए। आप इस स्कीम के तहत खुलवाए खाते को बैंक की ब्रांच में ट्रांसफर कर सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में आपको एन्युटी के बैलेंस का 75% तक ओवरड्राफ्ट/लोन दिया जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप दिए गए लिंक (https://sbi.co.in/web/personal-banking/investments-deposits/deposits/annuity-deposit-scheme) पर जा सकते हैं।
आरडी भी बेहतर ऑप्शन
यदि आप एसबीआई की एन्युटी स्कीम में एक साथ बड़ी राशि का निवेश नहीं कर सकते तो आरडी भी एक अच्छा ऑप्शन है। आरडी में आपको हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करना होगा। एसबीआई कम से कम 12 महीनों और अधिकतम 120 महीनों की आरडी की पेशकश करता है। एसबीआई आरडी पर भी लोन की सुविधा देता है। आप अपने आरडी खाते को भी किसी अन्य शाखा में ट्रांसफर कर सकते हैं। आरडी में कम से कम 100 रु और फिर 10 रु की गुणा में निवेश किया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications