
SBI Amrit Kalash Deposit FD Scheme : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने हाल ही में अमृत कलश डिपॉजिट नाम से एक नई रिटेल टर्म डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। यह योजना एक खास अवधि के लिए वैलिड है और इसमें निवेशकों को उच्च ब्याज दर जैसे कई लाभ मिल रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमृत कलश जमा योजना को 15 फरवरी से शुरू किया गया है, जबकि यह 31 मार्च 2023 तक ग्राहकों के लिए निवेश के लिए खुली है। यहां हम आपको इस स्कीम की पूरी जानकारी देंगे। साथ ही बताएंगे इसके सारे बेनेफिट्स।
400 दिनों की है अवधि
एसबीआई ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था, जिसके अनुसार घरेलू और एनआरआई ग्राहकों के लिए आकर्षक ब्याज दरों, 400 दिनों की अवधि और कई अन्य फायदों के साथ अमृत कलश डिपॉजिट योजना पेश की गयी है। हालांकि इसके लिए नियम और शर्तें भी लागू हैं।
कितनी है एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट की ब्याज दर
एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दर अलग-अलग कैटेगरी के निवेशकों के लिए अलग-अलग है। रेगुलर नागरिकों की ब्याज दर 7.10 फीसदी है जबकि वरिष्ठ नागरिकों की ब्याज दर 7.60 फीसदी है। इसी तरह एसबीआई के पेंशनरों और कर्मचारियों के लिए ब्याज दर अतिरिक्त 1 फीसदी रखी गयी है। इस डिपॉजिट स्कीम की कुल अवधि 400 दिनों की है।
खोलना होगा स्पेशल अकाउंट
एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम का लाभ लेने के लिए निवेशकों को कम से कम 400 दिनों के लिए अपने फंड को जमा रखना होगा। 31 मार्च 2023 एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है। आप भी 31 मार्च 2023 तक कभी भी आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने के लिए आपको एसबीआई अमृत कलश खाता खोलना होगा या एसबीआई योनो ऐप के माध्यम से निवेश करना होगा।
किसके लिए है बेस्ट
एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम उन व्यक्तियों के लिए बेहतर है जो अपना पैसा 1 से 2 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं। एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट स्कीम के तहत प्रीमैच्योर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम में अपने निवेश पर 7.60 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जाएगी। उदाहरण के लिए, यदि वे इस योजना में 1 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 400 दिनों बाद उन्हें 8,600 रुपये का ब्याज मिलेगा।
ब्याज दरों में इजाफा
भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में सावधि जमा (एफडी) और रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) की ब्याज दरों में वृद्धि की है, जिनकी मैच्योरिटी अवधि 7 दिनों से 10 वर्ष तक की है। सामान्य नागरिकों को 3 से 6.50 फीसदी की ब्याज दर दी जाएगी जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 फीसदी से 7.50 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। एक अन्य खबर के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज फॉरेन इनवार्ड और आउटवार्ड रेमिटांस फैसिलिटीज के लिए भीम पर एसबीआईपे शुरू किया है। यह ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग द्वारा भारत और सिंगापुर के बीच रीयल-टाइम पेमेंट सिस्टम लिंकेज लॉन्च करने के एक दिन बाद किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications