नई दिल्ली, दिसंबर 18। इस समय यदि आप बड़े बैंकों में एफडी कराएं तो आपको 5-6 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। मगर ये काफी नहीं है। पर क्या हो यदि आपको बचत खाते पर ही अच्छी ब्याज दर दी जाए तो। इसके कई फायदे होंगे। पहला कि एफडी की तरह आपका एक निश्चित अवधि के लिए जमा नहीं होगा, बल्कि आप जब चाहे शाखा या एटीएम से अपना पैसा निकाल सकेंगे। दूसरे हम आपको यहां आपको ऐसे बचत खातों की जानकारी देंगे जिन पर आपको एफडी से अधिक ब्याज मिल जाएगा। तीसरे यदि आप एफडी तोड़ते हैं तो आपको चार्ज देना हो सकता है और कम ब्याज दर ऑफर की जाएगी। पर बचत खाते पर ये सब नहीं होगा। अब जानते हैं अधिक ब्याज वाले बचत खातों की डिटेल।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सबसे पहले बात करते हैं सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में बचत खाते पर 6.25 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। मगर इसमें एक जरूरी चीज आपको करनी होगी। वो ये कि इस बैंक में बचत खाते में औसत मासिक बैलेंस 2,000 रुपये रखना जरूरी है।
डीसीबी बैंक
डीसीबी बैंक एक स्मॉल फाइनेंस बैंक नहीं है। इसमें आपको बचत खातों पर 6.5 प्रतिशत तक की ब्याज दर मिल जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राइवेट बैंकों में डीसीबी बैंक बचत खाते पर सबसे अधिक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। मगर इस बैंक के बचत खाते में आपको आवश्यक 2,500 रुपये से 5,000 रुपये तक न्यूनतम बैलेंस रखना होगा।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक भी एक स्मॉल फाइनेंस बैंक है। इसमें आपको बचत खाते पर 7 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर की जाएगी। मगर यहां भी जरूरी औसत मासिक बैंलेंस 2,500 रुपये से 10,000 रुपये तक है। 7 फीसदी ब्याज दर कई बैंकों की एफडी से अधिक है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खाते पर 7 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। आपको इस बैंक में बचत खाते पर और भी कई फायदे मिलेंगे।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
जिन लोगों का एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में बचत खाता है, उन्हें भी अच्छा ब्याज मिल सकता है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक बचत खाते पर 7 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। मगर यहां औसत मासिक बैलेंस 2,000 रुपये से 5,000 रुपये तक है।
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में फायदा
स्मॉल फाइनेंस बैंक बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंकों की तुलना में बचत खातों पर अधिक ब्याज दर की पेशकश करते हैं। ऐसा वे नए रिटेल ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए करते हैं। पर आपको एक ऐसा बैंक चुनना चाहिए जिसका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा हो। अधिक ब्रांच और एटीएम नेटवर्क हों।
एसबीआई का खास अकाउंट
एसबीआई अपने ग्राहकों को थ्री-इन-वन अकाउंट ऑफर करता है, जो आपको एक आसान और पेपरलेस ट्रेडिंग एक्सपीरियंस ऑफर करने के लिए बचत खाता, डीमैट खाते और ट्रेडिंग खाते को एक साथ ऑफर करता है। यदि आप शेयर बाजारों में निवेश शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता जरूरी है। ई-मार्जिन सुविधा के साथ 3 इन 1 खाता खोलें। एसबीआई ने कहा कि एक ही साथ आपको सेविंग अकाउंट, डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट का लाभ मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications