Sarafa Bazar Gold Rate: सोना और चांदी को लेकर बड़ा अपडेट है. आज गुरुवार को दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई. खरीदारों के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि शादियों के सीजन में अब अक्टूबर के मुकाबले सोना सस्ता मिलेगा. सर्राफा बाजार में 14 नवंबर को लगातार 5वें दिन कीमतें घटी हैं. नवंबर में अब तक सोना और चांदी करीब 5 फीसदी तक फिसल गए हैं. सर्राफा बाजार के अलावा वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के रेट्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही.
भारत में सोने और चांदी का भाव
भारत के सर्राफा बाजार में आज 14 नवंबर को रेट्स में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें गुरुवार को लगातार 5वें दिन सस्ती हो गई हैं. गिरावट के चलते 22 कैरेट सोने की कीमत आज 6950 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7580 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है. आज नवंबर में सबसे सस्ता सोना बिक रहा.
सर्राफा बाजार में सोने का भाव (Gold Rate in India)
अक्टूबर में भारी डिमांड की वजह से जोरदार उछाल दर्ज किया गया था, जोकि करीब 6 फीसदी तक उछला था. हालांकि, नवंबर में कीमतें लगातार घट रही हैं. देश के सर्राफा बाजार में आज सोना सस्ता बिक रहा है. 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का रेट आज 1100 रुपए सस्ता हो गया है. इस लिहाज से 10 ग्राम का रेट 69500 रुपए पर फिसल गया है. 100 ग्राम सोने का रेट भी 11000 रुपए की गिरावट के साथ 695000 रुपए पर फिसल गया है.

24 कैरेट सोने का भाव भी 1200 रुपए गिर गया है, जोकि 75800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 12000 रुपए की गिरावट के साथ 758000 रुपए पर बिक रहा है. जबकि 18 कैरेट सोना की कीमत में आज 900 रुपए गिरावट के साथ बिक रहा है. यह फिसलकर 56870 रुपए पर आ गया है. वहीं, 100 ग्राम का रेट भी 9000 रुपए की गिरावट के साथ 568700 पर आ गया है.
देश के प्रमुख सर्राफा बाजार में सोना
- नई दिल्ली - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,950 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,580 प्रति ग्राम है.
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,935 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,565 प्रति ग्राम है.
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,950 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,580 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,935 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,565 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,950 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,580 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में सोने-चांदी का रेट
भारतीय वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव 688 रुपए की गिरावट के साथ 73794 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास ट्रेड कर रहा. चांदी की कीमतों में भी करीब 1250 रुपए की गिरावट है, जोकि 87931 रुपए प्रति किलोग्राम पर फिसल गई है. कॉमैक्स पर भी सोने का भाव 8 हफ्तों के निचले स्तर पर फिसल गया, जोकि 2564 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. मजबूत डॉलर और बॉन्ड यील्ड का असर बुलियन मार्केट पर हावी है.


Click it and Unblock the Notifications