Sanstar IPO: प्राइमरी मार्केट में एक के बाद एक कंपनियों के पब्लिक इश्यू खुल रहे हैं. आज 19 जुलाई से भी एक और IPO खुल गया है. स्पेश्यालिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी Sanstar Ltd का इश्यू 19 जुलाई से खुलेगा. कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 510 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है.
इसके लिए 5.37 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे, जिसमें फ्रेश शेयरों की संख्या 4.18 करोड़ होगी. जबकि ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 1.19 करोड़ शेयर जारी होंगे. प्राइस बैंड 100 रुपए प्रति शेयर से भी कम है. IPO में बोली लगाने की आखिरी तारीख 23 जुलाई है.
Sanstar IPO से जुड़ी खास बातें
- 19 से 23 जुलाई तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 90-95 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 150 शेयर
- इश्यू साइज: 510 करोड़ रुपए
- न्यूनतम निवेश: 14,250 रुपए
Sanstar IPO की अहम बातें
स्पेश्यालिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी का IPO इसी हफ्ते शुक्रवार से खुलेगा. इसके लिए प्राइस बैंड 90 से 95 रुपए प्रति शेयर फिक्स किया गया है. इश्यू में OFS के जरिए कंपनी 113 करोड़ रुपए जुटाएगी, जिसमें प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. वहीं, फ्रेश इश्यू के जरिए 397 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. IPO के बाद शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होगा. एक्सचेंज पर शेयर की लिस्टिंग 26 जुलाई को होगी.

IPO पर एक्सपर्ट की क्या है राय?
Master Capital Service Ltd ने कहा कि SANSTAR IPO को लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह है. कंपनी IPO से जुटाए फंड का इस्तेमाल कर्ज भुगतान करने के लिए करेगी. साथ ही ग्रोथ के लिए क्षमता बढ़ाएगी. वैल्युएशन के लिहाज से IPO पीयर्स के बराबर ही, लेकिन ग्रोथ के लिहाज से नजरिया बुलिश है.
Sanstar का क्या है कारोबार?
Sanstar, अहमदाबाद बेस्ड कंपनी है, जिको लिक्विड ग्लूकोज, ड्राइड ग्लूकोज सॉलिड, माल्टोडेक्सट्रिन, डेक्सट्रोज मोनोहाइड्रेट, नेटिव मेज स्टार्च, मॉडिफाइड मेज स्टार्च जैसे प्रोडक्ट बनाती है. इसके अलावा कंपनी को-प्रोडक्ट्स में जर्म्स, ग्लूटेन, फाइबर और मेज स्टीप लिकर जैसे प्रोडक्ट्स की एक रेंज तैयार करती है.
उनके स्पेशलिटी प्रोडक्ट और इन्ग्रेडियंट सॉल्यूशन्स फूड के टेस्ट, टेक्सचर और न्यूट्रिशनल वैल्यू को बढ़ाते हैं. कंपनी के प्रोडक्ट्स एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया के 49 देशों में एक्सपोर्ट होता है. जबकि भारत में 22 राज्यों में प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूट करती है.
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
