Salary Account Benefits in Hindi: सैलरी अकाउंट पर आपको कई ऐसे फायदे मिलते हैं, जो सामान्य सेविंग्स अकाउंट पर नहीं मिल पाते हैं। अगर आप इन फायदों के बारे में नहीं जानते हैं तो आइए इनके बारे में हम आपको बताते हैं।
आसानी से मिलता है लोन
जब आप सैलरी बैंक अकाउंट पर लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो बैंक से लोन मिलने की संभावना अधिक हो जाती है।

आपकी आय जितनी अधिक होगी और जितना ज्यादा क्रेडिट स्कोर होगा आपको उतनी ही ज्यादा लोन राशि मिल सकती है। इसलिए आपको नियमित सैलरी के आधार पर एसेंशियल रिक्वायरमेंट्स के अनुसार आपको लोन की राशि प्रदान कर सकते हैं। इसके अलावा आपको ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिल जाती है।
लेकिन यह सुविधा 2 साल या इससे ज्यादा समय वाले सैलरी अकाउंट पर मिलती है। ओवरड्राफ्ट रकम की लिमिट दो महीने के बेसिक सैलरी जितनी होती है।
ओवरड्राफ्ट की सुविधा में अगर आपके बैंक अकाउंट में कोई बैलेंस नहीं है, तो भी आप एक तय लिमिट तक पैसे निकाल सकते हैं।
लॉकर चार्ज पर भी मिलती है छूट
कुछ बैंक्स सैलरी अकाउंट पर लॉकर चार्ज में छूट देते हैं। लेकिन अगर आपके बैंक को पता चले कि कुछ समय से आपके अकाउंट में सैलरी नहीं आ रही है, तो आपको मिली तमाम सुविधाएं वापस ले ली जाती हैं और आपके बैंक अकाउंट को नॉर्मल सेविंग्स अकाउंट की तरह ही जारी रखा जाता है।
वहीं, अगर आपके सैलरी अकाउंट में तीन महीने से ज्यादा समय तक सैलरी नहीं आई है, तो ये सैलरी अकाउंट से जनरल अकाउंट में बदल जाता है।
इसके अलावा आपको जीरो बैलेंस रखने की सुविधा भी मिलती है। अगर तीन महीने तक आपके अकाउंट में जीरो बैलेंस रहता है, तो बैंक आप पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाता है।
वहीं, सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी होता है वरना चार्ज भरना पड़ता है। ऐसा न करने पर पेनाल्टी देनी पड़ती है।
एटीएम से फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा
बैंक जैसे आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक आदि सैलरी अकाउंट के एटीएम पर सालाना चार्ज नहीं लेते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ बैंक्स एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, सैलरी अकाउंट धारकों को लाउंज एक्सेस की सुविधा भी प्रदान करते हैं लेकिन यह सुविधा हर सैलरी अकाउंट पर नहीं दी गई होती है। आप फ्री में मल्टी सिटी चेक, फ्री डिमैट अकाउंट और फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
सिर्फ यही नहीं आपको सेलरी अकाउंट के साथ चेकबुक, एटीएम, नेटबैंकिंग, क्रेडिट कार्ड आदि सुविधाएं दी जाती हैं।
आपको बता दें कि सैलरी अकाउंट होल्डर्स को मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस मिलता है और यह सुविधा लगभग हर बैंक में सैलरी अकाउंट पर मिलता है।
वहीं, आप नार्मल सैलरी अकाउंट की जगह वेल्थ सैलरी अकाउंट भी ओपन करवा सकते हैं। इस अकाउंट को वेल्थ मैनेजर हैंडल करता है।
ये सभी सुविधा अलग-अलग बैंकों पर भी निर्भर करती हैं इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने बैंक में इन सुविधाओं के बारें में पूरी जानकारी हासिल करें और इनका फायदा उठाए।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

सावधान! व्हाट्सएप पर आ रहा है नया 'सपोर्ट APK' स्कैम, एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

मुंबई बारिश: गाड़ी डूबने पर न करें ये बड़ी गलती, वरना रिजेक्ट होगा इंश्योरेंस क्लेम

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

72 घंटे का लंबा वीकेंड: पैसे को कहां रखें? ओवरनाइट फंड, FD या UPI, जानें क्या है बेहतर

LPG e-KYC की आज आखिरी तारीख: सब्सिडी बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

15 अगस्त को बैंक बंद? क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में न करें देरी, अपनाएं ये आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications