नई दिल्ली, जुलाई 8। शेयर बाजार की इस गिरावट के बाद भी एक शेयर ने 1 माह में ही पैसा डबल से ज्यादा कर दिया है। अगर देखा जाए तो इस शेयर ने निवेश को 1 साल में पांच गुना से ज्यादा तक कर दिया है। यह रिटर्न इस लिए महत्वपूर्ण है कि आज से एक साल पहले शेयर बाजार अच्छा रिटर्न दे रहा था, वहीं पिछले कुछ माह से शेयर बाजार भारी नुकसान करा रहा है। लेकिन यह शेयर जहां एक माह में भी अच्छा रिटर्न दे रहा है, वहीं यह शेयर 1 साल के लिहाज से भी काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है। यही नहीं यह कंपनी अब अपने निवेशकों को हर दो शेयर पर एक शेयर फ्री में देने जा रही है। आइये जानते हैं कि यह फ्री शेयर किसे और कैसे मिलेगा।
पहले जानिए इस शानदर शेयर के बारे में
इस शेयर का नाम पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड है। यह एक मिडकैप कंपनी है। इस शेयर का रेट बीएइर्स पर 8 जुलाई 2021 को 9.94 रुपये था। वहीं अब इस कंपनी का रेट आज (8 जुलाई 2022) 57 रुपये के पार निकल गया है। लगातार अच्छा रिटर्न देने के बाद अब कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। यह बोनस शेयर उन लोगों को मिलेगा, जिनके पास रिकॉर्ड डेट वाले दिन कंपनी के शेयर होंगे। कंपनी ने हर 2 शेयर के बदले 1 शेयर बोनस के रूप में देने की घोषणा की है। बोनस शेयर कंपनियां निवेशको को फ्री में देती हैं। इसको इस प्रकार से समझा जा सकता है कि अगर किसी निवेशक के पास रिकॉर्ड डेट वाले दिन 100 शेयर होंगे, तो उसके बाद बाद में 150 शेयर हो जाएंगे।
जानिए पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड के बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट
पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड ने अपने बोनस शेयर के लिए डेट फिक्स कर दी है। यह है 19 जुलाई 2022। जिस के पास इस तारीख को जितने भी शेयर होंगे, उन पर हर 2 शेयर के बदले एक बोनस शेयर दे दिया जाएगा। यह एक फुली पेड शेयर होगा, जिसकी फेस वैल्यू 10 रुपये होगी। यह कंपनी ज्वेलरी कारोबार से जुड़ी हुई है। वहीं कंपनी की मार्केट कैप 67 करोड़ रुपये है।
अब जानिए पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड के शेयर का रिटर्न
पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड के शेयर में निवेश करने वालों को तगड़ा रिटर्न मिला है। बीएइर्स पर पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड के एक शेयर का रेट 8 जुलाई 2021 को 9.94 रुपये था। वहीं ठीक आज ठीक 1 साल बाद इस शेयर का रेट 57 रुपये के पार निकल गया है। बीते 6 महीने में पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड के शेयर ने 302.14 फीसदी का रिटर्न दिया है। जहां तक एक माह की बात है तो इस शेयर ने करीब 125 फीसदी का रिटर्न दिया है।
अब जानिए आपके 1 लाख रुपये को पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड के शेयर ने कितना बना दिया
पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड के शेयर में अगर किसी ने निवेश किया होगा तो उसको बहुत ही अच्छा रिटर्न मिला है। अगर आज से 1 माह पहले किसी ने इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा उसका 1 लाख रुपये बढ़कर करीब 2.25 लाख रुपये हो गया है। इसके अलावा अगर किसी ने पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड के शेयर में आज से 6 महीने पहले 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उसकी वैल्यू अब करीब 4 लाख रुपये हो गई है। वहीं अगर किसी ने आज से 1 साल पहले पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 5.50 लाख रुपये होगी।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications