नई दिल्ली, फरवरी 15। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2022 में दुनिया भर में गोल्ड ईटीएफ में 2.7 बिलियन डॉलर (या 46 टन, मई 2021 के बाद से सबसे अधिक) का शुद्ध निवेश देखा गया। वहीं एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) द्वारा जारी मासिक डेटा से पता चलता है कि गोल्ड ईटीएफ में भारत में 451.69 करोड़ रुपये का शुद्ध विनिवेश देखा गया। यानी भारत में इस समय सोने को लेकर निवेशकों का अलग रुख है। यहां निवेशक उन एसेट्स में अधिक निवेश कर रहे हैं जिन्होंने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है। सोने का पिछला प्रदर्शन यानी 2021 में निगेटिव 4.8 प्रतिशत रहा। इससे ये अधिकांश निवेशकों के लिए कम आकर्षक बन गया है। मगर जानकारों का मानना है कि सोने में निवेश का यह सही समय है।
क्यों करें सोने में निवेश
वैश्विक स्तर पर महंगाई काफी बढ़ गयी है। अमेरिका की ही बात करें तो वहीं जनवरी में महंगाई पिछले चार दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी। अमेरिका में महंगाई दर 7.5 फीसदी पर है। इसी महंगाई से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है और जानकार सोने में निवेश की सलाह दे रहे हैं। जानकार मानते हैं कि महंगाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में सोना
इस समय इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने के दाम उछल रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 1860 डॉलर के पार पहुंच गया है। ये इसके तीन महीने का उच्चतम स्तर है। यहां एमसीएक्स पर सोने का रेट 49000 रु के ऊपर जा पहुंचा है। इसके आगे और ऊपर जाने की संभावना है। ऐसे में यदि इस समय निवेश किया जाए तो मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है।
ये भी है कारण
कल भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है रूस और यूक्रेन के बीच तनाव। इस तरह के तनाव का शेयर बाजारों पर निगेटिव असर पड़ता है। निवेशक सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति का रुख करने लगते हैं। इससे सोने की मांग और उससे नतीजे में कीमत बढ़ सकती है। ये सोने के रेट बढ़ने का बड़ा संकेत है।
कहां तक जा सकते हैं रेट
जानकारों का अनुमान है कि शॉर्ट टर्म में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव 1920 डॉलर तक जा सकता है। वहीं एमसीएक्स पर यह 50000 रु तक पहुंच सकता है। मगर कुछ समय तक इंतजार किया जाए तो सोने के रेट 50000 रु का स्तर भी पार कर सकते हैं। यानी मौजूदा स्तर से खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। एक और बात कि सोने में निवेश पर जोखिम नहीं रहता है। इसीलिए इसे सेफ जोन निवेश ऑप्शन माना जाता है।
सोने में निवेश का बेस्ट तरीका
गोल्ड ईटीएफ को सोने में निवेश करने के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ म्यूचुअल फंड ही होता है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ से निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न मिलता है। गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। इससे सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होती।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications