नई दिल्ली, फरवरी 23। बीते कुछ सालों में कई शेयरों ने धमाकेदार रिटर्न दिया है। मगर तगड़ा रिटर्न देने वाले शेयरों में अकसर मिड कैप और स्मॉल कैप वाली कंपनियां होती हैं। इन कंपनियों के शेयर तेजी से भागते हैं। इनमें जोखिम भी होता है, क्योंकि मिड कैप और खास कर स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में अस्थिरता काफी होती है। पर निवेशक तगड़ा रिटर्न हासिल करने के लिए जोखिम लेते हैं। एक ऐसा ही शेयर है, जिसने लंबी अवधि में बहुत भारी रिटर्न दिया है। जानते हैं इस कंपनी की डिटेल।
आरती इंडस्ट्रीज
हम बात करने जा रहे हैं आरती इंडस्ट्रीज की। आज आरती इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 0.80 फीसदी की मजबूती के साथ 928 रु पर है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,168.40 रु और निचला स्तर 595.00 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 33,640.37 करोड़ रु है। यही वो शेयर है, जिसने निवेशकों को 6161 फीसदी रिटर्न दिया है। आगे जानिए कंपनी की प्रोफाइल।
कितना दिया 10 साल में रिटर्न
अब से 10 साल पहले आरती इंडस्ट्रीज का शेयर 17 फरवरी 2012 को केवल 14.75 रु पर था, जबकि आज 928 रु के आस पास पहुंच गया है। यानी 10 सालों में निवेशकों को 6162.7 फीसदी रिटर्न मिला है। यदि किसी ने 10 साल आरती इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होगा तो उसकी निवेश राशि अब 62.62 लाख रु हो गयी होगी।
क्या है आरती इंडस्ट्रीज का बिजनेस
आरती इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एआईएल) एक वैश्विक स्तर की कंपनी है। ये विशेष रसायनों और फार्मास्यूटिकल्स की एक प्रमुख भारतीय निर्माता कंपनी है। आरती इंडस्ट्रीज फार्मास्यूटिकल्स, एग्रोकेमिकल्स, पॉलिमर, एडिटिव्स, सर्फेक्टेंट, पिगमेंट और डाई के डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग में उपयोग किए जाने वाले रसायनों को तैयार करती है। इसके पोर्टफोलियो ने कंपनी को विभिन्न प्रमुख वैश्विक और घरेलू ग्राहकों के लिए पसंदीदा भागीदार बना दिया है।
कितना कमाया मुनाफा
दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में आरती इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 372.87 फीसदी बढ़ कर 765.15 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान 161.81 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में इसकी बिक्री 104.08 फीसदी बढ़ कर 2331.87 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर 2020 को समाप्त पिछली तिमाही के दौरान 1142.63 करोड़ रुपये थी।
जानिए बाकी रिटर्न
आरती इंडस्ट्रीज का शेयर बीते 5 दिनों में 5.72 फीसदी गिरा है। वहीं इसका 1 महीने का रिटर्न निगेटिव 5.73 फीसदी रहा है। 6 महीने में इसने केवल 1.67 फीसदी मुनाफा कराया है। जबकि 2022 में अब तक यह करीब 9 फीसदी गिर चुका है। हालांकि 1 साल का इसका रिटर्न 49.20 फीसदी और 5 सालों का रिटर्न 399.4 फीसदी रहा है। आरती इंडस्ट्रीज के अनुसार कंपनी एक वेंडर से क्लाइंट्स की पसंदीदा भागीदार बन गई है। महाराष्ट्र के डोंबिवली और नवी मुंबई और गुजरात के वापी में स्थित इसके चार अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र (आरएंडडी सेंटर) हैं। कंपनी लगातार तीन चीजों के लिए काम कर रही है, जिनमें न्यू प्रोडक्ट डेवलपमेंट, प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन एंड स्केल-अप और लाइफ साइकिल टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट शामिल हैं। कंपनी का रणनीतिक फोकस विश्व स्तर पर विशेष रसायनों और फार्मास्यूटिकल्स में एक उदाहरण बनना है। इसका मकसद इनोवेशन को आगे बढ़ाना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications