Retirement Fund Calculator: रिटायरमेंट की योजना बनाते समय, कई चीजों पर विचार करना बहुत जरूरी है। रिटायरमेंट आयु, रिटायर होने के बाद आपके मासिक खर्च और कुल सेविंग्स जो आपको अपने रिटायरमेंट के सालों में आराम से लाइफ बिताने के लिए चाहिए। आपकी रिटायरमेंट योजना में आपको एक ऐसा सेविंग बैकअप होना चाहिए जो पर्याप्त आय या रिटर्न दे सके। इसमें निवेश, किराये की संपत्ति या आपके द्वारा स्थापित किसी अन्य स्रोत से आय शामिल होनी चाहिए।

40 साल की आयु वाले किसी व्यक्ति के लिए, जिसका वर्तमान में हर महीने का खर्च 50,000 रुपये है और उसे रिटायरमेंट फंड 3 लाख तक करना है तो आइए जानते हैं कि ऐसे में एसआईपी कैसे शुरू की जा सकती हैं।
रिटायरमेंट के लिए निवेश का तरीका
आवश्यक रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए, किसी को निवेश मार्ग पर विचार करना जरूरी है। इसके लिए आप एसाआईपी में निवेश करना शुरू कर सकते हैं। मान लीजिए, अगर आप एसआईपी कर रहे हैं तो 40 साल के व्यक्ति को अपने रिटायरमेंट लक्ष्य तक पहुंचने के लिए SIP में हर महीने 45,889 रुपये निवेश करने की आवश्यकता होगी। 20 सालों में इस निवेश से कुल 1,10,13,419 रुपये का योगदान होता है। 10 प्रतिशत की रिटर्न के साथ, रिटायरमेंट की आयु तक इस निवेश का मूल्य 3,11,61,518 रुपये तक हो जाएगा।
इस बात को ध्यान में रखते हुए कि व्यक्ति 60 साल की आयु में रिटायरमेंट के बाद ऐसा भी हो सकता है उस पर कोई देनदारी या बच्चे की शिक्षा या विवाह व्यय जैसे प्रमुख वित्तीय दायित्व नहीं होंगे, तो ऐसे में कैलकुलेशन बदल जाती है। 60 वर्ष की आयु में 6 प्रतिशत की महंगाई दर के साथ रिटायरमेंट योजना देखना जरूरी है। इन मापदंडों वाले व्यक्ति के लिए, 60 साल की आयु में आवश्यक रिटायरमेंट फंड लगभग 4,21,74,937 रुपये होगा, जिसका अनुमानित वार्षिक खर्च 19,24,281 रुपये होगा।
सुरक्षित करें अपना रिटारयमेंट फंड
यह स्पष्ट है कि सफल रिटायरमेंट योजना आपकी वित्तीय आवश्यकताओं, निवेश रिटर्न, महंगाई और आपकी बचत को कैसे प्रभावित कर सकती है, इसकी गहरी समझ पर निर्भर करती है। अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति और रिटायरमेंट जीवन के लिए अपनी आकांक्षाओं का चेक करके, आप आवश्यक रिटायरमेंट फंड बनाने की रणनीति को तैयार कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications